Posts

डीएम की अध्यक्षता में जिला पेयजल व स्वच्छता समिति की बैठक हुई संपन्न

Image
जौनपुर  – जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा जून माह में हुई बैठक के उपरांत अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। उन्होंने एक्सईएन जल निगम ग्रामीण से खारे पानी वाली जगहों में अभी तक कार्य शुरू न होने के कारणों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की और निर्देशित किया कि आवश्यक कार्यवाही करते हुए प्राथमिकता पर कार्य शुरू कराया जाए और जिन जगहों पर जमीन की अनुपलब्धता के कारण कार्य अभी शुरू नहीं हुआ है वहां पर शीघ्र ही जगह चिन्हित करते हुए कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए। कार्यदाई संस्था एफकान के द्वारा ओवरहेड टैंक निर्माण कार्य में प्रगति बहुत धीमी पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के द्वारा पाइपलाइन बिछाने, सड़कों के रेस्टोरेशन और मैनपावर की समीक्षा की करते हुए खुदी हुई सड़कों को मानक के अनुसार रिस्टोर करने और श्रमिकों की संख्या बढ़ाते हुए कार्य में तेजी लाए जाने के लिए निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी के द्वारा कार्यदाई संस्थाओं...

मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज, जौनपुर में मनोविज्ञान जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

Image
जौनपुर। मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज, जौनपुर के मनोविज्ञान विभाग द्वारा “मनोविज्ञान जागरूकता सप्ताह” का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में मनोविज्ञान विषय के महत्व एवं उसकी उपयोगिता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें रचनात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करना था। आयोजन के प्रथम दिवस का विषय “मनोविज्ञान का दैनिक जीवन में महत्व” निर्धारित किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने विषय से संबंधित चार्ट, बैनर और पोस्टर प्रस्तुत किए, जिनमें उनकी रचनात्मकता एवं सोच का स्पष्ट परिचय मिला। प्रतियोगिता का मूल्यांकन निर्णायक मंडल — डॉ. आर.पी. सिंह, डॉ. अब्दुल हलीम हाशमी एवं डॉ. प्रेमलता गिरी — द्वारा किया गया। निर्णायकों ने प्रतिभागियों की सृजनात्मकता, प्रस्तुति कौशल और विषयगत प्रासंगिकता की सराहना की। आयोजन में विभाग के शिक्षकगण — डॉ. नगमा यासमीन,डॉ. कमरूद्दीन शेख, डॉ. निलेश सिंह, डॉ. इलियास, दिव्यानी सिंह, शिवानी सिंह, वसुधा श्रीवास्तव, की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। उन्होंने विद्यार्थियों को प्र...

पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा कुम्भार की 116वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

Image
राहुल प्रजापति बने जिलाध्यक्ष, धर्मेन्द्र प्रजापति को मिली महासचिव की जिम्मेदारी जौनपुर। महाराज दक्ष प्रजापति संघर्ष समिति जौनपुर के तत्वावधान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, संविधान सभा के सदस्य एवं पद्मश्री से सम्मानित डॉ. रत्नप्पा कुम्भार (प्रजापति) की 116वीं जयंती सोमवार को नगर के रिवर व्यू सभागार में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में नगर पालिका परिषद जौनपुर की अध्यक्ष मनोरमा मौर्या, लखनऊ के नेत्र सर्जन डॉ. आर.के. चक्रवर्ती और उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड के सदस्य अजीत प्रजापति शामिल रहे। इस अवसर पर समाज के युवा पत्रकार राहुल प्रजापति को प्रजापति समाज का जिलाध्यक्ष चुना गया, जबकि धर्मेन्द्र प्रजापति को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। समाजजनों ने माल्यार्पण कर दोनों का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर राहुल प्रजापति ने कहा कि समाज ने जो विश्वास जताया है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और कर्मठता से करेंगे। कार्यक्रम में जनार्दन प्रजापति (प्रमुख दक्ष आर्मी), डॉ. महेन्द्र प्रजा...

भारत विकास परिषद शौर्य अपने कार्यों से कर रही राष्ट्र सेवा का कार्य : एसपी सिटी

Image
     भारत विकास परिषद शौर्य ने राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का किया आयोजन जौनपुर। भारत विकास परिषद शौर्य के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. संदीप पाण्डेय के नेतृत्व में नगर के प्रतिष्ठित सभागार में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके प्रथम चरण में गुरु-शिष्य परम्परा को बढ़ाने के उद्देश्य से संस्था द्वारा विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, अध्यापक और विद्यालय के विशिष्ट छात्र को सम्मानित करने का कार्य किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पार्पण तथा दीप प्रज्जवलन से किया गया। इसके पश्चात वंदे मातरम गीत गाया गया। अमूल मौर्या ने शिव ताण्डव नृत्य करके उपस्थित लोगों का मनमोह लिया। संस्था के सचिव अवधेश गिरी के संचालन में क्रमश: विद्यालय के प्रधानाचार्य और छात्रों का नाम बुलाकर उन्हें सम्मानित करने का कार्यक्रम किया गया जिसमें छात्र ने अपने गुरु को तिलक लगाकर उनका माल्यार्पण किया और गुरुजन और छात्र दोनों को मुख्य अतिथि के हाथों सम्मानित किया गया। संस्था के अध्यक्ष डॉ. संदीप पाण्डेय ने अपने स्वागत उद‍्बोधन में सभी का अभिवादन करते हुए क...

तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

Image
जौनपुर। खुटहन थाना पुलिस ने सोमवार को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया। थानाध्यक्ष चंदन कुमार राय ने बताया कि क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान के पर्यवेक्षण में पिलकिछा सेवई नाला के पास दबिश देकर अमरजीत मौर्या उर्फ बच्चा (29 वर्ष), निवासी वार्ड नं. 02, सकरमंडी, थाना कोतवाली जौनपुर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आयुध अधिनियम की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ.नि. हरिशंकर यादव, हेड कांस्टेबल अभिषेक यादव, रामनिवास यादव व कांस्टेबल अखंड प्रताप सिंह शामिल रहे।

विधायक के दबाव में भूमि कब्जे पर कब्जे का आरोप, पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार

Image
जौनपुर। जिले के शाहगंज क्षेत्र में एक बड़ा भूमि विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। पठखौली गांव निवासी सैयद अकबर काजमी ने पुलिस अधीक्षक जौनपुर को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उनकी निजी भूमि पर स्थानीय विधायक रमेश सिंह और उनकी पत्नी नीलम सिंह के दबाव में अवैध कब्जे की कोशिश की जा रही है। पीड़ित के अनुसार आराजी सं. 233, 234, 240 मि. व 240क पर उनका मकान, बाउंड्रीवाल और कुछ खेती की जमीन है। आरोप है कि इस जमीन पर फर्जी बैनामा अन्सार पुत्र अमीन निवासी कौड़िया शाहगंज से फैजान पुत्र फरियाद निवासी पुरानी बाजार शाहगंज द्वारा कराया गया, जो न्यायालय में विचाराधीन है। इसी बीच फैजान ने उक्त भूमि का मुहायदा विधायक की पत्नी नीलम सिंह के नाम कर दिया, जिसके बाद से विवाद और गहरा गया। प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि 14 सितम्बर 2025 की सुबह करीब 7 बजे विधायक रमेश सिंह व उनकी पत्नी नीलम सिंह के संरक्षण में फैजान पुत्र फरियाद, राजेश सिंह, सचिन सिंह, शुभम सिंह, अजीत सिंह, काले सिंह सहित 25-30 अज्ञात लोग प्रार्थी की जमीन पर कब्जा करने पहुंचे। आरोप है कि सभी लोगों ने मकान व बाउंड्रीवाल तोड़कर जेसीब...

प्रेमिका की जिद पर झुके दो परिवार मंदिर में हुई शादी

Image
गौराबादशाहपुर (जौनपुर)  गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी प्रेमी दूसरे गांव निवासी अपनी प्रेमिका से मिलने तीन दिन पहले पहुंचा, जहां पर प्रेमिका के स्वजन पहले से सतर्क थे तथा प्रेमी को पकड़ लिया। हालांकि सूचना पर प्रेमी के स्वजन भी मौके पर पहुंचे इस दौरान प्रियंका प्रेमी के साथ शादी की जिद पर अड़ गई जिस पर अंतत दोनों परिवारों को झुकना पड़ा और सोमवार को शादी नगर पंचायत गौरा बादशाहपुर के शिव मंदिर पर संपन्न हो गई तथा प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ खुशी-खुशी अपने घर चली गई। भदेवरा गांव निवासी खुशिहाल राजभर का प्रेम प्रसंग आरा गांव निवासी एक युवती से चल रहा था। शुक्रवार  की रात खुशिहाल अपनी प्रेमिका से मिलने आरा गांव चला गया, जहां प्रेमिका के स्वजनों ने उसे पकड़ लिया। इस बात की सूचना लगने पर भदेवरा गांव निवासी समाजसेवी सत्यानंद चौबे स्वजनों के साथ आर गांव पहुंचे।  सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने पर ले आई जहां प्रेमिका प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। क्योंकि प्रेमी और प्रेमिका दोनों बालिग़ थे इसलिए पुलिस ने समझा बुझा कर दोनों के स्वजनों को विव...