अस्थाई जेल से फरार दोनों अपराधी फिर पहुंच गये जेल


जौनपुर।  थाना लाईन बाजार क्षेत्र स्थित पंचहटिया के  प्रसाद इन्टरनेशनल स्कूल में  बनाये गये अस्थाई जेल से फरार हुए दूसरे अभियुक्त को आज लाइन बाजार पुलिस ने गिरफ्तार कर थाने दर्ज मुकदमा अ.सं. 178 /20 धारा 223 ,324 के तहत जेल भेज दिया है। 
बतादे गत 19 जून की रात्रि में पंचहटिया स्थित अस्थाई जेल से दो अपराधी राजू  एवं मोनू जेल की खिड़की काट कर फरार हो गये थे।  राजू तीन दिन बाद पकड़ा गया था और मोनू निवासी विजाधरमऊ थाना मुंगराबादशाहपुर को आज गिरफ्तार कर लिया है। इसमें राजू हत्यारा था तो मोनू शातिर चोर है ।

Comments

Popular posts from this blog

खुटहन में अवैध गैस सिलेंडर का भंडारण पकड़ा गया, तीन लोगों के खिलाफ केस; 81 सिलेंडर बरामद

बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम साहब जिन्होंने दलितों, शोषितों और पिछड़ों को राजनीतिक चेतना जगाकर 'हुक्मरान' बनने का सपना दिखाया:- डॉ रागिनी सोनकर

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा पर डीएम की सख्त नजर, कई परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण