प्रदेश में जिस तरह ब्राह्मणों की हत्या और अपमान हो रहा उससे लगता है बीजेपी का अर्थ- ब्राह्मण ,जानलेवा, पार्टी हो गया -राहुल त्रिपाठी



 जौनपुर। समाजवादी पार्टी के युवा नेता राहुल त्रिपाठी ने कहा है कि जिस तरह भाजपा सरकार मे ब्राह्मण समाज व अन्य समाज की हत्यायें हो रही और कोई भी अपराधी पकड़ऩे सरकार फेल है भाजपा के सासंद मंत्री द्वारा जिस तरह ब्राह्मणों का अपमान किया जा रहा है उससे ये लग रहा है कि बीजेपी का अर्थ ब्राह्मण, जानलेवा, पाटी ,हो गया है   जबसे उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनी है, राज्य की प्रगति अवरूद्ध हो गई है। समाज के हर वर्ग में असंतोष है। जनता परेशान और बेहाल है।  इतनी संवेदनहीन सरकार आज तक प्रदेश की जनता ने नहीं देखी। इस सरकार का बने रहना जनता के लिए असह्य हो रहा है।
      समाजवादी सरकार में राजधानी लखनऊ में लोकभवन का निर्माण इसलिए हुआ था कि बिना भेदभाव वहां जनता की शिकायतों की सुनवाई हो सके, लेकिन भाजपा सरकार में तो कोई सुनवाई नहीं होती फलतः अमेठी की दुःखी महिलाओं ने उसके गेट पर आत्महत्या के लिए आग लगा लिया। भाजपा राज में गरीब की कहीं सुनवाई नहीं होती है। सरकार इस गफलत में है कि सब कुछ नियंत्रण में है, झूठी प्रशंसा में वह बहक रही है।
      सच्चाई तो यह है कि प्रदेश में कोई जनपद ऐसा नहीं जहां रोज ही हत्या, लूट, बलात्कार और ठगी-छिनौती की घटनाएं न होती हो। जमीन सम्बंधी विवादों को लेकर झगड़े, मारपीट की गम्भीर वारदातें होती हैं। अस्पतालों में इतनी दुव्र्यवस्था है कि वे स्वयं बीमारी के घर बना दिए गए है वहां जाकर मरीज ठीक होने के बजाय उल्टे मरणासन्न हो जाता है। सरकार द्वारा कोरोना संकट के नियंत्रण में होने के जितने दावे किए जाते हैं उससे ज्यादा इसके संक्रमितों की संख्या सामने आती हैं। मरीज मारे-मारे फिर रहे है। 
      कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य में अस्पतालों की पर्याप्त संख्या नहीं हैं। समाजवादी सरकार के समय ही अस्पताल बने थे। भाजपा ने कोई इंतजाम नहीं किए। उसने न नए अस्पताल बनवाएं और नहीं चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया। जीवन रक्षक दवाएं अनुपलब्ध हैं, उनकी काला बाजारी हो रही है। लोग बेमौत मर रहे हैं। समाजवादी सरकार में रोगियों के लाभार्थ 108 और 102 एम्बूलेंस सेवाएं शुरू की गई थी वे निष्क्रिय बना दी गई है। भाजपा के हाथ ताली बजाने के लिए खाली है।
       श्रमिक बिना रोजगार के गांव-गांव भटक रहे हैं। वे हताशा में डूब गए हैं। सरकार हवाई दावों में रोजगार बांटने के झूठे आंकड़े पेश कर रही है, जमीन पर बुरा हाल है।  सत्ता के नशे में डूबे अहंकारी भाजपा नेतृत्व को होश ही नहीं है कि उत्तर प्रदेश डूब रहा है। भाजपा इस सबसे बेपरवाह डूबती जनता का भी जश्न मना रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्व सांसद धनंजय सिंह के प्राइवेट गनर को गोली मारकर हत्या इलाके में कोहराम पुलिस छानबीन में जुटी

सपा ने जारी किया सात लोकसभा के लिए प्रत्याशियों की सूची,जौनपुर से मौर्य समाज पर दांव,बाबू सिंह कुशवाहा प्रत्याशी घोषित देखे सूची

21 अप्रैल को जौनपुर पहुंच कर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे बाबू सिंह कुशवाहा, जाने क्या है पूरा कार्यक्रम