पुलिस अधीक्षक ने चार सीओ के बदले कार्यक्षेत्र



 जौनपुर।  जनपद में पुलिस अधीक्षक का कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात पुलिस प्रमुख  राज करन नय्यर ने कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए पहले उप पुलिस अधीक्षकों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन किया है। इससे संकेत मिल रहा है कि पुलिस अधीक्षक की अभी तो ये अंगणाई हैआगे बड़ी लड़ाई है। 
पुलिस उप अधीक्षकों के स्थानांतरण के क्रम में सीओ केराकत रणविजय सिंह  सीओ सिटी बनाये गये। सीओ सिटी अंकित कुमार सिंह अब सीओ शाहगंज हो गये है। सीओ शाहगंज जितेन्द्र दूबे सीओ सदर बने तो सीओ सदर सुशील कुमार सीओ केराकत बना दिये गये है। 
पुलिस अधीक्षक का मानना है कि इस स्थानान्तरण से जिले की पुलिसिंग को दुरुस्त किया जा सकता है। 

Comments