जौनपुर प्रेस क्लब ने पत्रकार की पत्नी समाज सेविका सुशीला के निधन पर जताया शोक



जौनपुर।  वरिष्ठ पत्रकार पं. चन्द्रेश मिश्रा की पत्नी एवं समाज साविका श्रीमती सुशीला देवी मिश्रा के निधन पर जौनपुर प्रेस क्लब ने शोक संवेदना व्यक्त किया है। शोक सभा की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष कपिलदेव मौर्य ने कहा कि स्व. सुशीला देवी अपने जीवन काल में हमेशा गरीब लाचार की सतत सेवा शील रही है। इसके अलावा एक गृहणी रहते हुए उन्होंने  पं. श्री मिश्रा के पत्रकारिता में खासा सहयोग देते हुए उन्हें जनपद में पत्रकारिता के शिखर पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाया है। गरीब समाज की शुभचिन्तक इस समाज सेविका के निधन से वर्तमान समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है। 
शोक सभा में जौनपुर प्रेस क्लब के महामंत्री शम्भू नाथ सिंह सहित उपाध्यक्ष फूलचन्द यादव, बृजेश यदुबंशी, लोलारक दूबे, आशीष पाण्डेय,  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक, अरूण कुमार श्रीवास्तव, दीपक सिंह रिन्कू, मो. अब्बास, अवधेश तिवारी, आसिफ खान ,मंगला प्रसाद तिवारी, वीरेन्द्र पाण्डेय, अशलम, संतोष सोनी, लल्लन मौर्य, कमलेश मौर्य, मनोज ओझा,  दीपक मिश्रा आदि पत्रकारों ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त किया। इस अवसर पर सभी पत्रकार साथियों ने दो मिनट का मौन रख कर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया है। 

Comments

Popular posts from this blog

जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के द्वारा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परिषदीय बोर्ड परीक्षा -2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल विहीन संपादित कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ई-डिस्ट्रिक्ट सेल का औचक निरीक्षण किया गया।

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए ₹30,000 मानदेय की मांग उठाई

लाठी चार्ज के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन