बेटी के सम्मान में कांग्रेस मैदान में: पैदल मार्च करते कांग्रेसी गिरफ्तार, विरोध में जलाया सरकार का पुतला

 

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित समाज के लडकी के साथ सामुहिक बलात्कार के बाद दर्दनाक मौत पर पीड़िता के परिवार से मिलने उनके घर जा रहे कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के साथ पुलिस द्वारा बदसलूकी,धक्का-मुक्की तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया।उक्त घटना की सूचना लगते ही जनपद जौनपुर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उबाल आ गया। पुलिसिया बदसलूकी से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज के नेतृत्व  में कचहरी रोड पर पैदल मार्च निकालने का प्रयास किया तो पुलिस नें सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओ को बल प्रयोग कर गिरफ्तार कर लिया।
 आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार का पुतला भी जलाया उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से शहर अध्यक्ष सौरभ शुक्ला, डॉ. चित्रलेखा सिंह,राकेश उपाध्याय,सुरेंद्र वीर विक्रम बहादुर सिंह,युवा कांग्रेस अध्यक्ष सत्यवीर सिंह,विशाल सिंह हुकुम,तौकीर खान,उस्मान अली,नीरज राय,शिव मिश्रा,विकास तिवारी,रियाज अहमद राज,राजन तिवारी,शैलेंद्र सिंह,फरमान हैदर,संदीप सोनकर,राकेश सिंह,आजम शिखर द्विवेदी, प्रवीण सिंह पिंटू,अशरफ अली,प्रेम नारायण यादव बाबा, शाहनवाज, गौरव सिंह सनी, आशीष सिंह माली,इश्तियाक अहमद,जय शंकर दुबे,अबूजर शेख आबिश इमाम सनी, मुकेश पाण्डेय,इकबाल अहमद आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

चिकित्सक दिवस पर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ द्वारा चिकित्सक को सम्मानित किया गया

*यूपी में पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन और परिसीमन की प्रक्रिया आज से शुरू*

डीएम की अध्यक्षता मे राजमार्ग के ज़मीन अधिग्रहण के मामलें में निस्तारण शुरू, किसानों ने डीएम के सार्थक पहल पर लगाया जयकारा, किसानों के चेहरे खिले