प्रदेश में गुन्डा माफियाओ के खिलाफ चल रहा अभियान रूकने वाला नहीं - केशव प्रसाद मौर्य




सीमा द्विवेदी को राज्य सभा में भेजने के बदले मल्हनी के ब्राह्मण समाज से मांगा वोट
 
जौनपुर। मल्हनी विधानसभा के उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मनोज कुमार सिंह के पक्ष में माहौल बनाने आये प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने यहाँ गिरजा शंकर जूनियर हाई स्कूल के मैदान में चुनावी जन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार गुन्डो अपराधियों के खिलाफ जो अभियान चला रही है वह रूकने वाला नहीं है। आज भाजपा की सरकार केन्द्र एवं प्रदेश में दोनों जगहों पर चल रही है दोनों सरकारों का लक्ष्य एक है गरीब पीड़ित को खुशहाल बनाना नौजवानों के उज्जवल भविष्य को तैयार करना तथा माताओ का सम्मान करना है। दोनों सरकारें सबका साथ सबका विकास के नारे के तहत काम कर रही है। 
उप मुख्यमंत्री ने कहा 2017 और आज के समय में बड़ा अन्तर है आज कोई गुन्डा वोट देने से रोकने का साहस नहीं कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि विकास चाहिए तो कमल का बटन दबा कर मनोज कुमार सिंह को विजयी बनाये। प्रदेश की सरकार पैसे की कमी नहीं होने देगी। विकास हमारी प्राथमिकता में है। वोट के लिए उप मुख्यमंत्री ने सरकार द्वारा राज्य सभा सदस्य के लिए चयनित सीमा द्विवेदी के नाम का सहारा लिया ताकि ब्राह्मण समाज पर डोरा डाला जा सके। सीमा को राज्य सभा में भेजने के बदले मल्हनी की जनता से वोट मांगा है। 
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आज कांग्रेस केन्द्र में 6 साल का हिसाब मांग रही है अरे कांग्रेस ने 60 सालों के शासन काल में कुछ नहीं किया और हिसाब मांग रही है। मोदी जी ने तो 6 सालों में एक दिन भी अवकाश नहीं लिया है लगातार देश के विकास के लिए काम कर रहे हैं। इसी क्रम में सपा बसपा पर भी हमला किया कहा ये दोनों पार्टियां अपने 15 सालों के शासन काल कोई भी काम नहीं किया है। 
भाजपा ने अपने तीन साल के कार्यकाल में विकास के साथ प्रदेश से गुन्डो के सफाये के लिए बड़ा काम किया है। पहले सपा के शासन काल गुन्डो का सामराज्य रहता था अब अपराधियों को खात्मा हो रहा है गरीब कमजोर की जमीन पर कोई कब्जा नहीं कर सकता है। यदि 2017 में कमल न खिलता तो प्रदेश की जनता बड़े संकटों से जूझती नजर आती आज खुशहाली और विकास का रास्ता साफ हो गया है। 
जन सभा में प्रदेश के तमाम जनपदो के जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही तथा जिले के भाजपा कार्यकर्ता एवं प्रत्याशी उपस्थित रहे।अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने किया महामंत्री संचालन सुशील मिश्रा ने किया।  

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा ने फिर जारी की 111 लोक सभा क्षेत्रो के प्रत्याशियो की सूची, देखें

बसपा ने जारी किया 16 प्रत्याशीयों की सूची जानें कौन कहां से लड़ेगा लोकसभा का चुनाव

जौनपुर मूल के इस व्यापारी को उठा ले गए बदमाश,'जिंदा चाहिए तो 50 लाख भेजो',पुलिस ने रचा चक्रव्यूह और धर लिया