भाजपा सरकारी सम्पत्तियों को बेच कर देश प्रदेश को गिरवी रख रही है- लीलावती कुशवाहा



जौनपुर । मल्हनी विधानसभा के उप चुनाव में   समाजवादी पार्टी के पक्ष में चौपाल लगा कर ग्रामीण जनो को सम्बोधित करते हुए सपा की स्टार प्रचारक एवं विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा ने  कहा कि भाजपा सरकार के उल्टी गिनती शुरू हो गई है जनता का मोहभंग हो चुका है जनता ने जिस तरह से लोकसभा विधानसभा ने प्रचंड बहुमत दिया उसी  जनता के साथ विश्वासघात भारतीय जनता पार्टी ने किया श्रीमती कुशवाहा ने कहा सारी सरकारी संपत्तियों को भारतीय जनता पार्टी बेचकर देश प्रदेश को गिरवी रखने का कार्य कर रही हैं ।
देश एवं प्रदेश का विकास पूरी तरह से ठप पड़े हुए हैं। इस सरकार के शासन काल में गरीब लगातार परेशान एवं शोषण के शिकार हो रहे हैं। गुन्डे मवाली आज लगातार अपराध कर रहे हैं उनके उपर सरकार का नियंत्रण नहीं किया जाना संकेत देता है कि सरकार अपराधियों की संरक्षण दाता बन कर काम कर रही है। आज युवा बेरोजगार हो गया है सरकार आत्म निर्भर बनाने की बात करती है। जनता की गाढ़ी कमाई पर ऐश करने वाली सरकार को अब उखाड़ने का समय आ गया है। शुरुआत इसी उप चुनाव से करने की जरूरत है। इस लिए मल्हनी मे साइकिल वाली बटन दबा कर लकी यादव को विधायक बनाना होगा। 
 पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महिला सभा ने कहा आज आधी आबादी का अस्तित्व खतरे से गुजर रही है थाली और ताली बजाने से करोना नहीं गया।  सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी ने जो हॉस्पिटल बनवाए थे आज उसी में करोना का इलाज हो रहा है। भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव में धांधली कराने के लिए पूरा प्रशासन की पेंच कस दिया गया  है परंतु मल्हनी की जनता ने मन बना लिया है  कि लकी यादव को जीता कर अखिलेश यादव के हाथो को मजबूत किया जायेगा। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य इंद्रपाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार से बदला लेने का समय 3 नवंबर को साईकिल का वोट देकर लकी यादव जी को जिताये।सापा के पूर्व अध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार जनता को छला है वरिष्ठ नेता पुनम मौर्य ने कहा कि भाजपा झूठ बोलने की माहिर हैं चौपाल को शशी यादव  सुरेंद्र नाथ पांडे, प्रभाकर मौर्य, भीमल कुशवाहा, अजय कुमार यादव, डा0 सीताराम मौर्य आदि ने सम्बोधित किया संचालन पूनम मौर्य एवं अध्यक्षता विजय यादव ने किया। 

Comments

Popular posts from this blog

पूर्व सांसद धनंजय सिंह के प्राइवेट गनर को गोली मारकर हत्या इलाके में कोहराम पुलिस छानबीन में जुटी

सपा ने जारी किया सात लोकसभा के लिए प्रत्याशियों की सूची,जौनपुर से मौर्य समाज पर दांव,बाबू सिंह कुशवाहा प्रत्याशी घोषित देखे सूची

21 अप्रैल को जौनपुर पहुंच कर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे बाबू सिंह कुशवाहा, जाने क्या है पूरा कार्यक्रम