गहना कोठी की संस्थापिका 110 वर्षीया लालती देवी हुईं गोलोक वासी


जौनपुर। जिले की प्रसिद्घ फर्म गहना कोठी परिवार की सबसे बरिष्ट सदस्य स्व भगेलू राम की विधवा 110 वर्षीया लालती देवी के निधन से परिवार सहित शुभ चिन्तक शोकाकुल हो गये है। उनका अन्तिम संस्कार राम घाट पर पूरे  विधि विधान के साथ कराया गया मुखाग्नि उनके पुत्र महेन्द्र नाथ सेठ ने दिया।
यहाँ बतादे कि स्व लालती देवी अपने पति के साथ मिलकर गहना कोठी फर्म की आधार शिला रखा था जो आज जनपद ही नहीं पूर्वांचल का एक बड़ा स्वर्ण व्यवसाय का प्रतिष्ठान स्थापित हो गया है। जिसे स्व लालती देवी के पौत्र विवेक सेठ मनों,विनती सेठ, विशाल सेठ व विपिन सेठ मिल कर संचालित कर रहे हैं।
इनके बिषय में जानकारी मिली है कि सौ साल  से अधिक उम्र होने के बाद भी अपनी पूरी जिम्मेदारियों का निर्वहन करती रही है। दैनिक क्रिया क्रम में किसी सहायता की जरूरत नहीं महसूस किया। टहलते घूमते आज अचानक सीने में दर्द हुआ जब तक उपचार की व्यवस्था हो पाती तब तक इस दुनियां को अलविदा कहते हुए हमेशा के लिए चिर निंद्रा में सो गयी। स्व लालती देवी के आशीष से पूरा भरा पुरा परिवार खुशहाल एवं प्रगति कर रहा है। 
इनके निधन की खबर आते ही परिवार सहित शुभ चिन्तक शोकाकुल हो गये है। इनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालो की लम्बी फेहरिस्त है। जिसमें व्यापारी, समाज सेवी, पत्रकार सहित राजनैतिक भी शामिल है। 

Comments

Popular posts from this blog

धनंजय की जमानत के मामले में फैसला सुरक्षित, अगले सप्ताह आयेगा निर्णय

हाईस्कूल एवं इन्टर बोर्ड की परीक्षा परिणाम घोषित,जौनपुर के इन सात बच्चो ने टापर सूची में शामिल होकर लहराया परचम

आज दोपहर आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, परिणाम जारी होते ही बन जाएगा यह रिकॉर्ड