प्रेक्षक के साथ डीएम ने देखा मतगणना स्थल को, दिया आवश्यक निर्देश


  जौनपुर। सामान्य प्रेक्षक आर. गिरजा तथा जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार सिंह द्वारा 367-मल्हनी विधानसभा उप चुनाव की मतगणना स्थल नवीन सब्जी मण्डी का निरीक्षण किया गया।
 निरीक्षण के दौरान सामान्य प्रेक्षक ने सम्बन्धित अधिकारियो को मतगणना स्थल पर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल पर ईवीएम की सुरक्षा हेतु पर्याप्त पुलिस बल लगाया जाए। मतगणना के दिन किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो। मतगणना कार्य का सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाए। रिटर्निंग ऑफीसर नितिश कुमार सिंह ने बताया कि मतगणना स्थल पर निगरानी हेतु सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं तथा अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जा रही हैं।
    उन्होंने बताया कि मल्हनी विधानसभा निर्वाचन हेतु कुल 554 मतदेय स्थल, 237 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिसमें कुल 3,62,365 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे जिसमें 1,88,993 पुरुष मतदाता 1,73,354 महिला मतदाता तथा 18 अन्य मतदाता अपने मतो का प्रयोग करेंगे। मतदान 03 नवंबर को तथा मतगणना 10 नवंबर को की जाएगी।
                                                           

Comments

Popular posts from this blog

धनंजय की जमानत के मामले में फैसला सुरक्षित, अगले सप्ताह आयेगा निर्णय

हाईस्कूल एवं इन्टर बोर्ड की परीक्षा परिणाम घोषित,जौनपुर के इन सात बच्चो ने टापर सूची में शामिल होकर लहराया परचम

आज दोपहर आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, परिणाम जारी होते ही बन जाएगा यह रिकॉर्ड