पीयू परिसर के सुरक्षाकर्मियों को कुलपति ने वितरित किया कंबल



जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य ने विश्वविद्यालय परिसर की सुरक्षा में तैनात 41 सुरक्षाकर्मियों को सोमवार को कंबल बांटे।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि कंपकंपाती ठंड में सुरक्षा बल परिसर में तैनात हैं।इस मौसम में उनकी सेहत पर प्रतिकूल असर ना पड़े, इस बात को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन गंभीर है। सुरक्षा बलों का दायित्व भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल के जवान के साथ-साथ परिसर में कुलपति आवास पर काम करने वाले सभी कर्मचारियों को कंबल वितरित किया गया। उनका मानना है कि  अत्यधिक सर्दी मैं उनको थोड़ी राहत मिलेगी और वह बचाव करते हुए अपना काम मुस्तैदी से करेंगें। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा से बड़ा कोई नेक कार्य नहीं होता। इस अवसर पर कुलपति जी के विशेष कार्य अधिकारी  डॉक्टर के एस तोमर एवं मीडिया  प्रभारी डॉ राज कुमार उपस्थित थे |

Comments

Popular posts from this blog

दूल्हा हत्याकांड में नया मोड़: नामजद अविनाश सिंह चौहान के परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार, डीएम-एसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग

*सुल्तानपुर में फेरबदल: ओमप्रकाश राजभर की छुट्टी, गिरीश चंद्र यादव को मिली कमान*

शकरमंडी बाजार के बर्तन की दुकान में चल रहा था दोहरा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो सगे भाई गिरफ्तार