कोहरे के चलते भीषण दुर्घटना में सात लोगों की हो गयी मौत, 25 घायल



उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में बीते अर्ध रात्रि को भयानक सड़क हादसा हुआ है। नानपुर चंदौसी रोड पर बस और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई है। इस हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, तो वहीं 25 से ज्यादा लोग घायल हैं। मौके पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी पहुंच गए हैं और राहत बचाव कार्य जारी है।

अभी तक प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कोहरे की वजह से यह भयानक हादसा हुआ है। थाना कुंदरकी इलाके के हुसैनपुर पुलिया पर बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई है। इसमें सात लोगों की मौत हो गई, तो वहीं 25 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।

इस हादसे के बाद सीएम योगी ने तत्काल मौके पर अधिकारियों को जाने के निर्देश दिए हैं। सहायता पहुंचाने और स्वास्थ्य सुविधाओं को तत्काल उपलब्ध कराने को कहा है। इसके साथ मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार की सहायता राशि देने का निर्देश दिया है। डीएम, एसएपी और सीएमओ मौके पर पहुंचे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के द्वारा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परिषदीय बोर्ड परीक्षा -2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल विहीन संपादित कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ई-डिस्ट्रिक्ट सेल का औचक निरीक्षण किया गया।

जौनपुर: वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी को गई एसओजी टीम पर पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए ₹30,000 मानदेय की मांग उठाई