पुलिस कर्मी ने शादी का झांसा देकर लूटा अपने सहकर्मी महिला पुलिस की आबरू,मुकदमा दर्ज



सरकार महिला सुरक्षा के तमाम दावे तो करती है  लेकिन दावे के ठीक विपरीत देश में महिलाओं के साथ यौन शोषण की घटनाएं कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं जो सरकारी दावों की पोल खोलती नजर आ रही है। आए दिन भारत के कोने-कोने से महिलाओं के साथ दरिंदगी के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला महाराष्ट्र से सामने आया है। यहां पर महिला पुलिसकर्मी को शादी के झांसे में फंसाकर उसके साथ सहकर्मी ने पांच साल तक यौन उत्पीड़न किया। पुलिस कर्मी द्वारा शादी से इनकार करने पर अब महिला पुलिसकर्मी ने इस मामले में सहकर्मी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

ये हैरान कर देने वाला मामला मुंबई शहर के भोईवाड़ा पुलिस थाने का है। बता दें कि मामले में आरोपी और पीड़िता दोनों ही पुलिसकर्मी हैं और एक साथ एक ही थाने में तैनात हैं। महिला पुलिसकर्मी ने अपने सहकर्मी पर आरोप लगाया है कि उसने शादी का झांसा देकर पांच साल तक उसके साथ दरिंदगी की। वहीं जब पीड़िता ने उससे शादी के लिए कहा तो उसने मारपीट शुरू कर दी, जिसके बाद महिला पुलिसकर्मी ने सहकर्मी के खिलाफ केस दर्ज किया है।


भोईवाड़ा पुलिस थाने में ही पीड़िता और आरोपी साथ में तैनात हैं। महिला पुलिसकर्मी के मुताबिक, आरोपी पुलिसवाले ने उससे शादी करने की बात कही थी। शादी का झांसा देकर उसने साल 2015 से लेकर 2020 तक उसका यौन शोषण किया। मामले में पता चला है कि आरोपी पुलिसकर्मी पहले से ही शादीशुदा है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़े होने लगे। जब महिला पुलिसकर्मी ने शादी के लिए पूछा तो आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की।

मामले में आरोपी पुलिसकर्मी का नाम चतुर (36 वर्षीय) बताया जा रहा है। महिला ने अब सहकर्मी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी पुलिसकर्मी की तलाश की जा रही है। फिलहाल, उसका मोबाइल स्विचऑफ है। आरोपी को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्व सांसद धनंजय सिंह के प्राइवेट गनर को गोली मारकर हत्या इलाके में कोहराम पुलिस छानबीन में जुटी

21 अप्रैल को जौनपुर पहुंच कर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे बाबू सिंह कुशवाहा, जाने क्या है पूरा कार्यक्रम

सपा ने जारी किया सात लोकसभा के लिए प्रत्याशियों की सूची,जौनपुर से मौर्य समाज पर दांव,बाबू सिंह कुशवाहा प्रत्याशी घोषित देखे सूची