यूथ के बल पर बूथ जीतकर सपा बनायेगी सरकार- लाल बहादुर यादव


ब्लाक अध्यक्षों की बैठक में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का हुआ आह्वान

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के ब्लाक अध्यक्षों की बैठक शनिवार को जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव की अध्यक्षता में हुई जहां उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार अपराध, भ्रष्टाचार, खराब शिक्षा, महिला उत्पीड़न, किसान के फसलों की लूट, नौजवानों की बेरोजगारी में नम्बर वन हो गयी है। सभी लोग परेशान हैं। आज जनता परेशान है और किसानों पर भाजपा सरकार अत्याचार कर रही है, कोई भी दल अगर उनके खिलाफ आवाज उठा रही हैं तो सिर्फ समाजवादी पार्टी है जो सदा गलत कार्यों के खिलाफ आगे रही है। श्री यादव ने कहा कि पार्टी का सदा से मानना है कि जात तोड़ो-समाज जोड़ो। उसी की तर्ज समाजवादी पार्टी काम करती है। उसी तर्ज पर बूथों पर समाज के हर वर्ग को जोड़कर हमको 2022 में समाजवादी सरकार बनानी है।
यह तभी संभव है जब आप लोग गांवों में बूथों पर जाकर हर वर्ग के बीच अपना स्थान बनायेंगे। हर बूथ पर हर वर्ग के लोगों को मिलाकर 20 यूथ तैयार करना है। जब बूथ मजबूत रहेगा तभी हम हर लड़ाई को आसानी से जीत लेंगे। तभी समाजवादी सरकार बनेगी और तभी नौजवान, किसान, व्यापारी आदि खुशहाल रहंेगे। इस अवसर पर मंजू रानी मौर्या, श्याम बहादुर पाल, शकील अहमद, श्रवण जायसवाल, राहुल त्रिपाठी, अनिल फौजी, चन्द्र प्रकाश चौहान, धर्मराज यादव, सुरेंद्र यादव, महेन्द्र यादव, लाल बहादुर पटेल, राजेन्द्र सिंह, भोला दूबे सहित तमाम सपाजन उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला महासचिव हिसामुद्दीन शाह ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

*जौनपुर में PNG गैस पाइपलाइन खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी में फंसे मजदूर, 30 फीट गहरे गड्ढे में हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक की तलाश जारी*

जौनपुर को जाम से राहत: बदलापुर पड़ाव–तूतिपुर के बीच पीपे का पुल जनता को समर्पित

पीयू को भारत सरकार से मिला प्रशस्ति-पत्र ,कुलपति के मार्गदर्शन में मिली बड़ी उपलब्धि