कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस आज पूरे देश में राजभवनों का घेराव करगी


कृषि कानून के खिलाफ अब कांग्रेस पार्टी आज से फ्रंट की लड़ाई लड़ने जा रही है इस क्रम मे आज देशव्यापी प्रदर्शन होगा म। कांग्रेस सांसद और पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी आज राष्ट्रीय राजधानी में एलजी हाउस तक मार्च की अगुआई करेंगे। ऐसे में प्रशासन भी अलर्ट है। तीन कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन के साथ एकजुटता जाहिर करने के लिए कांग्रेस पार्टी आज प्रदर्शन करने जा रही है।

कांग्रेस सांसद और पूर्व पार्टी अध्यक्ष ने आज देशभर के राजभवन का घेराव का ऐलान किया है। खुद राहुल गांधी दिल्‍ली में एलजी हाउस तक मार्च की अगुवाई करेंगे। उन्होंने  केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया था कि सरकार किसानों को बबार्द करने की साजिश रच रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी रहेगी।

राहुल गांधी ने  कहा कि पार्टी ने सभी स्टेट यूनिटों को राज भवनों और केंद्रशासित प्रदेशों में एलजी हाउसेज को घेरने का निर्देश दिया है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति की ओर से आयोजित प्रदर्शन में शामिल होंगे।


 बता दें कि कांग्रेस आज किसान अधिकार दिवस मना रही है और सभी राज्यों के कांग्रेस प्रभारी से आज राज भवनों का घेराव करने को कहा गया है। पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया, पार्टी ने सभी स्टेट यूनिटों को राज भवनों और केंद्रशासित प्रदेशों में एलजी हाउसेज को घेरने का निर्देश दिया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी, अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ राजधानी दिल्ली में एलजी हाउस का घेराव करेंगे। दिल्‍ली में सभी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से चंदगी राम अखाड़ा पर एकत्रित होने को कहा गया है। यहां से राहुल गांधी के नेतृत्‍व में कांग्रेस नेता एलजी हाउस तक मार्च निकालेंगे।  कांग्रेस ने केंद्र सरकार से तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अपने ‘दो-तीन मित्रों’ को लाभ पहुंचाने की कोशिश कर रही है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, सरकार किसानों की सिर्फ उपेक्षा ही नहीं कर रही है, बल्कि उन्हें बर्बाद करने की साजिश भी कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

धनंजय की जमानत के मामले में फैसला सुरक्षित, अगले सप्ताह आयेगा निर्णय

धनंजय सिंह को जौनपुर जेल से बरेली जेल भेजा गया

धनंजय सिंह को जौनपुर की जेल से बरेली भेजने की असली कहांनी क्या है,जानिए क्या है असली खेल