धर्म छिपा कर महिला का किया शारीरिक शोषण,अब शादी से किया इनकार तो मामला पहुंचा थाने


 

राजधानी में एक महिला से धर्म छिपाकर संबंध बनाने और लिव-इन में रहने का मामला सामने आया है। पीड़ि‍ता का आरोप है कि पति की मौत के बाद एक युवक से मुलाकात हुई। इस बीच लिव-इन के दौरान एक बेटी भी हुई। जब उसने आरोपित से शादी के लिए कहा तो वह टालमटोल करने लगा। दबाव बनाने पर जान से मारने की धमकी दी और उसे छोड़कर चला गया। महानगर कोतवाली में पीड़ि‍ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मामला महानगर क्षेत्र का है। पीड़ि‍ता के मुताबिक, वर्ष 2009 में उसकी शादी हुई थी। बीमारी के कारण उसके पति की मौत हो गई। इस बीच अबू बकर नाम के युवक ने महिला को सहारा देने का झांसा दिया। आरोपित ने धर्म छिपाते हुए कहा कि उसका नाम बाबू है। अबू बकर ने महिला को शादी का झांसा दिया और उसके साथ लिव-इन में रहने लगा, जिससे एक बेटी भी है। आरोप है कि महिला ने जब आरोपित से शादी के लिए कहा तो वह टरकाने लगा। इसके बाद सादे कागज पर उससे हस्ताक्षर करवा लिए और अपने घर चला गया। आरोपित ने महिला का फोन रिसीव करना भी बंद कर दिया। दबाव बनाने पर उसने दहेज की मांग किया।

यही नहीं, आरोपित ने महिला की बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी। इस दौरान पीड़ि‍ता को पता चला कि आरोपित किसी अन्य महिला से शादी करने जा रहा है तो उसने विरोध किया। इस पर आरोपित ने बेटी की हत्या कर नदी में फेंकने की धमकी दी। परेशान होकर पीड़ि‍ता ने महानगर कोतवाली में शिकायत की, जिसके बाद अबू बकर के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

Comments

Popular posts from this blog

बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर पर चला परिवहन विभाग का चाबुक, 5 वाहनों का चालान

जौनपुर में लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 21 केंद्रों पर 10 हजार अभ्यर्थियों की होगी कड़ी निगरानी

डीएम सैमुअल पॉल सख्त, लंबित मामलों व भुगतान में देरी पर जताई नाराजगी