पंचायत चुनावः जारी आरक्षण में जाने किसे क्या मिला


जौनपुर। जिले में पंचायत चुनाव के लिए पदों के आरक्षण की नई सूची शनिवार की रात जारी की गई। वर्ष 2015 को आधार वर्ष मानकर तैयार हुई सूची में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के वार्डों के आरक्षण में व्यापक फेरबदल हुआ है। करीब 10-12 फीसदी सीटों का आरक्षण बदला है।
अनंतिम सूची पर दावे आपत्तियां 23 मार्च तक ली जाएंगी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद 26 मार्च को अंतिम सूची प्रकाशित होगी। सूची में अपने गांव और वार्ड का आरक्षण जानने के लिए विकास भवन और ब्लॉकों के बाहर सुबह से ही दावेदारों की भीड़ लगी है ।
जिले में कुल 1740 ग्राम पंचायतों में चुनाव होना हैं। इसमें ग्राम प्रधान की 1740, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 2027 और ग्राम पंचायत सदस्यों के 21544 पद हैं। आरक्षण के मानक के तहत ग्राम प्रधान के 1142 पदों को आरक्षित किया गया है। इसमें 138 पद अनुसूचित जाति महिला, 245 पद अनुसुचित जाति, 165 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, 311 अन्य पिछड़ा वर्ग और 283 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। शेष 598 अनारक्षित है।
इसी तरह क्षेत्र पंचायत के 1335 सीटें आरक्षित की गई हैं। अनुसूचित जाति महिला के लिए 162, अनुसूचित जाति के लिए 304, अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 187, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 348 और महिलाओं के लिए 345 पद आरक्षित हैं। ग्राम पंचायत सदस्य के 13217 पदों को विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षित किया गया है।
इसमें 7825 पद सिर्फ विभिन्न वर्ग की महिलाओं के लिए हैं। कई जिलों में सुबह ही सूची जारी होने के चलते जिले में भी आरक्षण सूची को लेकर दिन अटकलें लगती रहीं। हर कोई बेसब्री से इसका इंतजार कर रहा था। देर रात डीएम ने सूची पर दस्तखत किए।
डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि पंचायत के विभिन्न पदों के लिए आरक्षण की सूची का अवलोकन कर लोग 23 मार्च तक इस पर दावे-आपत्तियां दे सकते हैं। 26 को आपत्तियां निस्तारित कर अंतिम सूची जारी की जाएगी। 
जिला पंचायत सदस्य की सीटों का आरक्षणः
अनुसूचित जाति महिलाः वार्ड संख्या 83, 81, 58, 13, 12, 77, 78
अनुसूचित जातिः 42, 28, 21, 40, 52, 29, 55, 41, 34, 06, 66, 74
अन्य पिछड़ा वर्ग महिला: 59, 17, 30, 61, 62, 09, 02
अन्य पिछड़ा वर्ग: 56, 60, 07, 23, 36, 11, 25, 01, 33, 68, 03, 76, 15, 72
महिलाः 32, 26, 31, 22, 38, 53, 45, 20, 82, 79, 49, 43, 50
अनारक्षित: शेष सभी।

Comments

Popular posts from this blog

धनंजय की जमानत के मामले में फैसला सुरक्षित, अगले सप्ताह आयेगा निर्णय

हाईस्कूल एवं इन्टर बोर्ड की परीक्षा परिणाम घोषित,जौनपुर के इन सात बच्चो ने टापर सूची में शामिल होकर लहराया परचम

आज दोपहर आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, परिणाम जारी होते ही बन जाएगा यह रिकॉर्ड