कांग्रेसियो ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी व पूर्व विधायक स्व केसरी प्रसाद पाण्डेय की मनाई पुण्यतिथि



जौनपुर। जिला कांग्रेस कार्यालय पर भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी की  पुण्यतिथि मनाई गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संगोष्ठी में जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने कहा कि राजीव गांधी जी आधुनिक भारत के निर्माता रहे, संचार क्रांति के माध्यम से आपने देश को आगे बढ़ाने का कार्य किया, पंचायती राज व्यवस्था लागू कर ग्रामीण अंचलों को विकास के पथ पर लाने का कार्य किया। आज जो भी गांव में विकास हो रहे हैं वह राजीव गांधी जी की सोच का प्रमाण है। राजीव गांधी जी ने अपने कार्यकाल में 18 वर्ष की आयु के लोगों को वोट देने का अधिकार देकर युवा भारत के सपने को साकार करने का कार्य किया। आज स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व विधायक पंडित केसरी प्रसाद पाण्डेय जी की 11वी पुण्यतिथि पर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। केसरी प्रसाद पाण्डेय जी का जीवन सादगी भरा रहा। देश की आजादी में आपका भरपूर योगदान रहा। आपकी ईमानदारी की गाथा आज भी लोग याद करते हैं। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव धर्मेंद्र निषाद ने कहा कि आज युवाओं की राजनीति में भागीदारी और युवाओं को नेतृत्व देने का जो कार्य आदरणीय राजीव गांधी जी के द्वारा दिया गया था। उस सपने को साकार करने के लिए राहुल गांधी जी  प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में हम कांग्रेस जन संकल्प लेते हैं। 
संगोष्ठी में राकेश सिंह डब्बू, राज कुमार गुप्ता, मुरारी राय, संदीप सोनकर, अनूप गुप्ता, इक़बाल हुसैन, फैज अहमद खान, प्रदीप यादव मौजूद रहे। संचालन विशाल सिंह हुकुम ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर संसदीय सीट पर टिकट परिवर्तन की अफवाह पर बसपा के मंडल क्वार्डिनेटर की दो टुक,मतदाता अफवाहो से बचे

स्कूल जाते समय तेज धूप के कारण गश खाकर गिरी कक्षा तीन की छात्रा उपचार के दौरान हो गई मौत

लोकसभा चुनावः बसपा का टिकट बदला श्रीकला धनंजय सिंह हटी,श्याम सिंह यादव चुनावी मैदान में,निकलने लगे है राजनैतिक मायने