यूपी भाजपा में घमासान एक बार फिर सियासत गरमायी, सीएम योगी दिल्ली तलब


यूपी बीजेपी में सियासी घमासान की खबरों के बीच सीएम योगी अचानक दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, सीएम आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलेंगे और इसके बाद कल शुक्रवार को पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे। इन दोनों के अलावा बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी योगी की अहम बैठक होगी।
मिली जानकारी के मुताबिक, सीएम योगी लखनऊ से पहले गाजियाबाद में स्थानीय अधिकारियों के साथ मीटिंग करेंगे। इसके बाद वो दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दिल्ली में गुरुवार शाम योगी की अमित शाह से मुलाकात होगी। इस बैठक में यूपी के कैबिनेट विस्तार समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की जा सकती है। इसके अलावा यूपी बीजेपी के संगठन में फेरबदल पर भी मंथन हो सकता है।
शाह से मुलाकात के बाद सीएम योगी दिल्ली के लोक कल्याण मार्ग स्थित पीएम आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे। इसके अलावा बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ उनकी अहम बैठक भी होगी।
पीएम मोदी और अमित शाह से योगी की मुलाकात ऐसे वक्त में होनी है, जब यूपी बीजेपी में पार्टी के बीच कलह की तमाम खबरें आ चुकी हैं। बीते दिनों बीजेपी के संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने भी यूपी आकर प्रदेश संगठन की नब्ज टटोली थी। इसके अलावा उन्होंने तमाम मंत्रियों और विधायकों से भी मुलाकात की थी। बीएल संतोष ने अपनी इन मीटिंग्स की रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को भी सौंपी थी।

Comments

Popular posts from this blog

BSA ने 30 बच्चों को पहनाई माला, कराया नामांकन… अभिभावकों ने रख दी बड़ी मांग!

डीआईजी वैभव कृष्णा की सलामी में गूंजा आरटीसी दीक्षांत परेड का गौरव, 687 नए आरक्षियों ने लिया सेवा-संकल्प

जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड इनरोलमेंट परीक्षा-2025 के दूसरे दिन जनपद के 19 परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया