मामूली विवाद में खूनी जंग एक युवक की मौत तीन गम्भीर रूप से जख्मी


जौनपुर। थाना बरसठी क्षेत्र स्थित ग्राम पल्टूपुर में मामूली विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की मौत हो गयी जबकि तीन गम्भीर रूप से जख्मी है। जो जिला अस्पताल में जीवन मौत के बीच संघर्ष कर रहे है। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया और हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दिया है।
घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार ग्राम वासी अभिषेक सोनकर 25 साल गांव के एक व्यक्ति का मोबाइल ले लिया था। इसी को लेकर आपस में पहले विवाद शुरू किया बाद में दोनों पक्षों के बीच खूनी संघर्ष शुरू हो गया हमलावर पक्ष ने मृतक अभिषेक सोनकर सहित विनोद सोनकर, लल्लन सोनकर, पुष्पराज सोनकर,गम्भीर रूप घायल हो गये थे। इस फौजदारी में अभिषेक अति गम्भीर रूप घायल था। घायलावस्था में प्राथमिक उपचार किया जा रहा जहां चिकित्सक ने उपचार के दौरान मृतक घोषित कर दिया। अभिषेक के मौत की खबर वायरल होते ही गांव में कोहराम मच गया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया
और घायलो को जिला अस्पताल उपचार हेतु भेजा है ।
पुलिस ने घटना के बाबत तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है।घटना से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। 

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर में दिनदहाड़े युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस जांच जुटी

जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के द्वारा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परिषदीय बोर्ड परीक्षा -2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल विहीन संपादित कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ई-डिस्ट्रिक्ट सेल का औचक निरीक्षण किया गया।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी