जौनपुर: नाबालिक लड़की का अपहरण कर धर्मांतरण का मामला आया प्रकाश में,पुलिस छानबीन में जुटी
जौनपुर । जनपद के थाने सरायख्वाजा क्षेत्र स्थित ग्राम पाल्हामऊ से भगायी गयी एक नाबालिग लड़की के धर्मांतरण का मामला प्रकाश में आया है। लडकी की मां न्याय पाने के लिए थाना का चक्कर लगा रही है हलांकि पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले के छान बीन में जुट गयी है। लेकिन अभी तक लड़की का सुराग नहीं लग सका है।
लड़की की मां के तहरीर के अनुसार लड़की घर से सामान लेने के लिए निकली हुई थी। रास्ते में धात लगाकर बैठा मौलाना अख्तर ने उसका अपहरण कर लिया है लड़की तभी से गायब है। लड़की की मां ने आशंका जताया है कि उसके बेटी का धर्मांतरण कराया जा सकता है। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस लड़की की तलाश कर रही है। खबर जारी करने तक लड़की का पता नहीं चल सका है।
Comments
Post a Comment