डीएम एसपी ने ब्लाको में क्षेत्र पंचायत प्रमुख चुनाव का लिया जायजा,अधिकारियों को दिया यह निर्देश



जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी द्वारा विकासखंड सिकरारा एवं बक्सा में ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव के लिए प्रशासन के द्वारा की गई तैयारियों का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर नीतीश कुमार सिंह को निर्देशित किया कि नामांकन कक्ष में सी.सी.टी.वी. और घड़ी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। बैरिकेडिंग करा दी जाए, साथ ही पार्किंग एवं पेयजल की भी व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।
पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने क्षेत्राधिकारी सदर रणविजय सिंह को निर्देशित किया कि सुरक्षा व्यवस्था के सम्बंध में पहले से ड्यूटी लगा दी जाए और सुरक्षा सम्बंधित सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाये ताकि सकुशल, निष्पक्ष रूप से चुनाव संपन्न कराया जा सके। उन्होंने कहा की चुनाव मे व्यवधान डालने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करें। नामांकन एवं मतदान के दिन ब्लॉक परिसर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर को जाम से राहत: बदलापुर पड़ाव–तूतिपुर के बीच पीपे का पुल जनता को समर्पित

*जौनपुर में PNG गैस पाइपलाइन खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी में फंसे मजदूर, 30 फीट गहरे गड्ढे में हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक की तलाश जारी*

राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस,सभी आरोपी दोषमुक्त