मुस्लिम समुदाय के धर्म गुरू मौलाना जफर अहमद सिद्दीकी का इन्तकाल, दपन होंगे रात 08 बजे के बाद



जौनपुर। शाही ईदगाह के पेस ईमाम सूफी जफर अहमद सिद्दिकी का हृदयागति रूकने से आज 9.30 बजे सुबह इन्तकाल हो गया है मौलाना की उम्र 93 वर्ष बतायी  जा रही है। इनके निधन से अल्पसंख्यक समुदाय में शोक छा गया है गम में लोंगो ने बड़ी तादाद में अपने प्रतिष्ठानो को बन्द कर रखा है।
इनके बारे में बताया गया कि मौलाना साल में दो बार ईदुल फितर और ईदुल अजहा को घर की दहलीज से बाहर निकलते थे और आवाम को नमाज अता कराने के पश्चात पुनः घर को चले जाते रहे है।इनका जन्म शहर के मुल्ला टोला में हुआ था। बताते है अपने जीवन काल में मौलाना लगभग 15 घन्टे खुदा की इबादत में व्यतीत करते रहे है। सबसे बड़ी खासियत यह रही कि सभी धर्मो के लोग इनकी इज्जत करते थे।रात्रि लगभग 08 बजे के आसपास मुल्ला टोला स्थित कब्रगाह में इनको दफन किया जायेगा ।



Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर को जाम से राहत: बदलापुर पड़ाव–तूतिपुर के बीच पीपे का पुल जनता को समर्पित

*जौनपुर में PNG गैस पाइपलाइन खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी में फंसे मजदूर, 30 फीट गहरे गड्ढे में हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक की तलाश जारी*

पीयू को भारत सरकार से मिला प्रशस्ति-पत्र ,कुलपति के मार्गदर्शन में मिली बड़ी उपलब्धि