पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर इन राज नेताओ ने अपने शोक संबेदना में जानें क्या कहा


उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का बीती रात 9.15 बजे  लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई अस्पताल में निधन हो गया जिसके बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और मायावती व देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री मोदी का ट्वीट: नरेंद्र मोदी ने ट्वीट के जरिए पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि कल्याण सिंह उन करोड़ों समाज के उपेक्षित वर्गों के लोगों की आवाज बने हैं। वहीं उन्होंने किसानों युवाओं और महिलाओं को सशक्त बनाने के अनगिनत प्रयत्न किए हैं। 
 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का ट्वीट: देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर ट्वीट के जरिए अपनी संवेदना व्यक्त की राजनाथ सिंह ने कहा कि श्री कल्याण सिंह जी के निधन से मैंने अपना बड़ा भाई और साथी खोया है। उनके निधन से आई रिक्तिता की भरपाई लगभग असंभव है। ईश्वर उनके शोक संतप्त परिवार को दुख की इस कठिन घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करे। 
बसपा सुप्रीमो मायावती का ट्वीट: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी ट्वीट के जरिए पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया उन्होंने कहां की भाजपा के कद्दावर नेता व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल रहे श्री कल्याण सिंह के निधन की खबर अति दुखद। उनके परिवार व समर्थकों आदि के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत उन सब को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। 
सपा मुखिया अखिलेश यादव का ट्वीट: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजस्थान के पूर्व राज्यपाल श्री कल्याण सिंह जी का निधन हृदय विदारक, दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिवार को दुख सहन करने की शक्ति दे भगवान।

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा ने फिर जारी की 111 लोक सभा क्षेत्रो के प्रत्याशियो की सूची, देखें

बसपा ने जारी किया 16 प्रत्याशीयों की सूची जानें कौन कहां से लड़ेगा लोकसभा का चुनाव

जौनपुर मूल के इस व्यापारी को उठा ले गए बदमाश,'जिंदा चाहिए तो 50 लाख भेजो',पुलिस ने रचा चक्रव्यूह और धर लिया