दूसरों को अवसरवादी कहने वाली विधायक अदिती सिंह खुद बड़ी अवसरवादी होने का सबूत दे चुकी है - धर्मेन्द्र निषाद प्रदेश सचिव


जौनपुर। रायबरेली सदर की विधायक अदिती सिंह द्वारा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बाड्रा को लेकर की गयी टिप्पड़ी का विरोध करते  हुए कांग्रेस के प्रदेश सचिव धर्मेंद्र निषाद ने अदिती सिंह पर जबरदस्त हमला बोला है कहा कि जिसके बदौलत अदिती सिंह जन प्रतिनिधि बनी भाजपा के इशारे पर आज उसी की आलोचक बनी हुई है। उनमें इतना ही दम था तो विधायक पद से त्यागपत्र देकर भाजपा से चुनाव लड़ती तो समझ में आ जाता आंटा दाल का भाव, कांग्रेस महासचिव को अवसर वादी कहनें वाली अदिती सिंह से बड़ा अवसर वादी सायद इस प्रदेश में कोई नहीं होगा।
श्री निषाद यहीं नहीं रूके बल्कि यह भी कहा कि  आने वाले विधान सभा के चुनाव में उनको जनता हैसियत पर ला देगी। कांग्रेस  का विधायक रहते हुए अदिती सिंह भाजपा और योगी का तलवा चाट रही है इसी से पता चलता है कि इनका राजनैतिक चरित्र क्या है। उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना संक्रमण काल में खुद घर के अन्दर कैद रहने वाली विधायक अदिती सिंह दूसरो पर कीचड़ उछालने का घिनौना काम कर रही है अभी भी समय है भाजपा का दामन पर्दे के पीछे से पकड़ने के बजाय सीधे तौर पर पकड़ना चाहिए।


प्रदेश सचिव ने कहा कि  रायबरेली सदर की जनता अब अदिती सिंह का सच जान चुकी 2022 के चुनाव में उन्हे इसका जबाब मिल जायेगा कि आम जनता के लिए क्या और कितना विकास किया है। हां इतना तो स्पष्ट हो गया है कि अदिती सिंह अवसर वादी नेता बन चुकी है इसलिए कोई भी राजनैतिक दल सायद अब इनके उपर भरोसा ही न करे यदि किया तो इनसे धोखा मिलना तय है। उन्होंने कहा प्रियंका गांधी प्रदेश में जो रणनीति बना रही है उसका असर आने वाले विधानसभा के चुनाव में कार्यकर्ताओ का परिश्रम जरूर बड़ा गुल खिला सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

धनंजय की जमानत के मामले में फैसला सुरक्षित, अगले सप्ताह आयेगा निर्णय

हाईस्कूल एवं इन्टर बोर्ड की परीक्षा परिणाम घोषित,जौनपुर के इन सात बच्चो ने टापर सूची में शामिल होकर लहराया परचम

बसपा ने जारी की 11 लोकसभा प्रत्याशियों की सूची,वाराणसी फिरोजाबाद का बदला प्रत्याशी, मछलीशहर से सरोज पर दांव देखे सूची