असली ने नकली का मुड़वाया सिर, पोती कालिख, जानें क्या है मामला


किन्नर बनकर लोगों से वसूली करने वाले एक व्यक्ति का गुरुवार को भांडा फूट गया। किन्नरों की एक टोली ने उसको रंगे हाथों पकड़कर खुलासा किया। उसे पकड़कर उसका सिर मुंडवाया और कालिख पोतकर छोड़ दिया। दोबारा ऐसा करने पर कड़ी कार्रवाई कराने की चेतावनी देकर उसे छोड़ दिया।
मामला भदोही के ज्ञानपुर क्षेत्र के मोढ़ बाजार में एक व्यक्ति किन्नर का रूप बना कर लगभग एक माह से अवैध वसूली कर रहा था। गुरुवार को कुछ किन्नरों को इसकी जानकारी हुई तो वे उसके पास पहुंच गए। उससे जब नाम, पता आदि की जानकारी लेने का प्रयास किया तो किन्नर बना व्यक्ति भागने लगा।
तभी किन्नरों की टोली ने उसे पकड़ लिया और जानकारी ली तो पता चला कि वह पुरूष है। करीब दो घंटे तक यह ड्रामा चलता रहा। तभी कुछ और किन्नरों की टोली आ गई। सभी ने मिलकर फर्जी किन्नर का सिर मुडंवाया और कालिख पोतकर छोड़ दिया। चेतावनी दी कि अगर दोबारा कहीं इस तरह का कृत्य करने की जानकारी मिली तो कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस,सभी आरोपी दोषमुक्त

काली पट्टी बांध शिक्षकों ने मनाया ‘काला दिवस’, पुरानी पेंशन बहाली की उठी मांग

पीयू को भारत सरकार से मिला प्रशस्ति-पत्र ,कुलपति के मार्गदर्शन में मिली बड़ी उपलब्धि