देश को गाली देने वाला युवक अब पहुंच गया सलाखों के पीछे


जौनपुर। थान मछलीशहर क्षेत्र  में देश के खिलाफ अप शब्दो का प्रयोग करते हुए गालियां देते हुए शोसल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाले युवक नसीम पुत्र रजई निवासी ग्राम सादीगंज को आज पुलिस ने गिरफ्तार करा विधिक कार्यवाई करते हुए जेल रवाना कर दिया है। पुलिस की कार्यवाई इलाके में चर्चा का बिषय बना हुआ है। 
यहां बता दे कि नसीम पुत्र रजई निवासी ग्राम सादीगंज थाना क्षेत्र मछलीशहर बीते 26 अक्टूबर को सायं काल के समय देश के प्रति गालियां देते हुए एक वीडियो बना कर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया खुद अधिकारी गंभीर हुए और शख्त कार्यवाई का निर्देश निर्गत किया। इसके बाद मछलीशहर की पुलिस सक्रिय हुई और आज दिन में भारत को गालियां देने वाले युवक नसीम को गिरफ्तार कर लिया है। 

गिरफ्तार युवक नसीम के खिलाफ मु.अ.सं. 261 /21 धारा 153 बी, 295 ए, भादवि के तहत पंजीकृत करके जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया है। 
गिरफ्तारी के पश्चात नसीम का एक और वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह कह रहा है कि उसके द्वारा देश के लिए वायरल वीडियों नशे होने के चलते हुआ है। उससे गलती हो गयी है। वह अपने किये पर पछतावा करते हुए माफी भी मांग रहा है लेकिन अब जेल पहुंच चुका है। सीओ मछलीशहर का कहना है कि देश को गाली देने का वीडियो सोशल पर वायरल होते ही पुलिस सक्रिय हुई और अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। 



 

Comments

Popular posts from this blog

मदरसा अरबिया रियाजुल उलूम में 13 बच्चों की हुई दस्तारबंदी

जौनपुर को जाम से राहत: बदलापुर पड़ाव–तूतिपुर के बीच पीपे का पुल जनता को समर्पित

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह का सख्त रुख—पुलिस कार्यालय की हर शाखा का किया औचक निरीक्षण, लंबित कार्यों पर जताई नाराज़गी