क्लोन चेक के जरिए 2.40करोड़ रुपए की ठगी करने वाले 09 आरोपी चढ़े पुलिस के हाथ फिर पहुंचे जेल


जनपद भदोही की क्राइम ब्रांच ने क्लोन चेक के जरिये दो करोड़ 40 लाख रुपया की ठगी के प्रयास को नाकाम करते हुए 9 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, इन ठगों ने हिमाचल प्रदेश स्थित बाबा बालक नाथ टेंपल ट्रस्ट के चेक का क्लोन बनाया और भदोही के बैंक से दो करोड़ चालिस लाख रुपये निकालने की कोशिश की.
पुलिस के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में स्थित बाबा बालक नाथ ट्रस्ट टेंपल के बैंक खाते में 5 करोड़ रुपये से ज्यादा की धनराशि है. यह जानकारी इन ठगों को लग गई, जिसके बाद उन्होंने एचडीएफसी बैंक के क्लोन चेक तैयार किए और दो करोड़ 40 लाख रुपये का क्लोन किया हुआ चेक भदोही स्थित एचडीएफसी बैंक में क्लीयरेंस के लिए लगाया. बैंक के अधिकारियों ने इतनी बड़ी रकम को क्लीयर करने से पहले जब जांच की तो उन्हें कुछ संदेह हुआ. इसके बाद उन्होंने भदोही जनपद की क्राइम ब्रांच को संपर्क किया. जांच में यह चेक क्लोन किया हुआ पाया गया, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्राइम ब्रांच की टीम ने पूरे मामले में विस्तृत जांच शुरू की तो करोड़ों रुपये की ठगी के प्रयास की साजिश का खुलासा हुआ.
पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के अनुसार प्रयागराज जनपद के रहने वाले विक्की पांडेय ने यह चेक मिर्जापुर के रहने वाले खुशनुद खान को दिया था. उसके बाद इन लोगों ने इस चेक के माध्यम से करोड़ों रुपये ट्रस्ट के खाते से भुनाने का प्रयास शुरू किया. इसी साजिश के तहत गैंग के एक साथी ने भदोही में स्थित एक कालीन कारोबारी से मुलाकात की और उससे कहा कि एक पार्टी उनसे कालीन खरीदना चाहती है. वह आपके खाते में एक चेक के जरिए रुपये भेजेगी. बैंक में जब क्लोन किया हुआ चेक क्लीयरेंस के लिए गया तो बैंक के कर्मचारियों ने कालीन कारोबारी से भी इस बाबत बात की, जब उसको पता लगा कि दो करोड़ 40 लाख रुपये उसके खाते में ट्रांसफर करने के लिए चेक लगाया गया है तो उसको भी शक हुआ कि बिना कालीन का सैंपल और मोलभाव किये बिना कोई कैसे करोड़ों का माल खरीद सकता है.
पुलिस ने इन सभी बिंदुओं को जोड़कर जब जांच शुरू की तो पुलिस ने गैंग के सरगना खुशनूद खान समेत कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि इस प्रकरण में दो आरोपी अभी भी फरार हैं जिनकी तलाश पुलिस कर रही है. पकड़े गए इन लोगों के पास बाबा बालक नाथ टेंपल ट्रस्ट का एक क्लोन किया हुआ ब्लैंक चेक भी बरामद हुआ है. पुलिस का कहना है कि करोड़ों की ठगी का प्रयास बैंक और पुलिस की तत्परता से असफल हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के द्वारा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परिषदीय बोर्ड परीक्षा -2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल विहीन संपादित कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ई-डिस्ट्रिक्ट सेल का औचक निरीक्षण किया गया।

जौनपुर: वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी को गई एसओजी टीम पर पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए ₹30,000 मानदेय की मांग उठाई