हर्ष फायरिंग करने वाले दोनों नाबालिग युवक अब सलाखों के पीछे हुए कैद

 



जौनपुर। जनपद के थाना महराजगंज क्षेत्र स्थित   एक मदरसा में बीते 22 नवम्बर  दिन सोमवार को शादी के दौरान दिन दहाड़े हर्ष फायरिंग के वीडियो को संज्ञान लेते हुए थाना महराजगंज पुलिस से छानबीन शुरू करते फायरिंग करने वाले नाबालिग युवको अदनान खान एवं समसाद खान अब्दुल खांन षको गिरफ्तार कर उनके उपर मुअसं  205/21 से धारा 279 ,307, भादवि एवं 30 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। 


इस संदर्भ में पुलिस क्षेत्राधिकारी बदलापुर चोब सिंह ने मीडिया को बताया कि शोसल मीडिया के जरिए घटना पुलिस के संज्ञान में आयी इसके बाद घटना की जांच थानाध्यक्ष महराजगंज को दिया गया जांच में घटना सही पायी गयी। अब्दुल खांन की लाइसेंसी असलहे से उनके पुत्र अदनान एवं समसाद ने फायरिंग किया था। दोनो को गिरफ्तार करने के पश्चात मुकदमा दर्ज कर दोनो को सलाखों के पीछे कैद कर दिया गया। घटना इलाके में चर्चा का बिषय बनी हुई है। 


Comments

Popular posts from this blog

जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के द्वारा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परिषदीय बोर्ड परीक्षा -2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल विहीन संपादित कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ई-डिस्ट्रिक्ट सेल का औचक निरीक्षण किया गया।

जौनपुर: वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी को गई एसओजी टीम पर पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए ₹30,000 मानदेय की मांग उठाई