डीएम ने एफएलसी कार्य का किया औचक निरीक्षण, पाया कि आयोग के निर्देश के तहत हो रहा है काम


जौनपुर । जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा राजनीतिक दलों के सदस्यों के साथ निर्वाचन कार्यालय में चल रहे एफएलसी कार्य का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पाया कि सभी प्रकार की गतिविधियां आयोग के निर्देशानुसार की जा रही है। उन्होंने निर्देश दिया कि यह कार्य सावधानीपूर्वक अच्छे से सम्पादित किया जाए। सभी कार्य सी.सी.टी.वी.की निगरानी में होने चाहिए। निर्वाचन कार्यालय के वेयर हाउस में बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट एवं वीवीपेट के संयोजन को राजनीतिक दल के सदस्यों के सामने इंजीनियरों से कराया। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका संतोष मिश्रा निर्देश दिया कि निर्वाचन की कार्यालय में शौचालय को तत्काल ठीक कराया जाए। कर्मचारियों के टेबल पर नेम प्लेट लगाने के निर्देश दिए।  
उन्होंने बताया कि राजनीतिक दलों के साथ लगातार बैठके की जा रही है। बैलेट यूनिट एवं कंट्रोल यूनिट के एफएलसी का कार्य पूरा हो चुका है। वीवी पैट की एफएलसी का कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामप्रकाश, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी राम दरस यादव प्रभारी सहायक निर्वाचन अधिकारी बृजेश चतुर्वेदी सहित राजनीतिक दल के सदस्य उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर को जाम से राहत: बदलापुर पड़ाव–तूतिपुर के बीच पीपे का पुल जनता को समर्पित

*जौनपुर में PNG गैस पाइपलाइन खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी में फंसे मजदूर, 30 फीट गहरे गड्ढे में हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक की तलाश जारी*

पीयू को भारत सरकार से मिला प्रशस्ति-पत्र ,कुलपति के मार्गदर्शन में मिली बड़ी उपलब्धि