समाजवादी पार्टी ने स्व डा केपी यादव के पुत्र विवेक रंजन यादव उर्फ बबलू को बनाया प्रदेश सचिव



जौनपुर। सपा के कद्दावर नेताओ में शुमार रहे स्व डा केपी यादव के बड़े पुत्र विवेक रंजन यादव बबलू को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सहमति पर सपा का प्रदेश सचिव बनाया गया है। हलांकि डा केपी यादव के निधन के बाद से बबलू यादव लगातार सपा के लिए काम करते हुए अपने पिता की विरासत को संभालने में लगे हुए थे। 
अब अधिकृत रूप से प्रदेश सचिव बना कर पार्टी नेतृत्व ने जिम्मेदारी दी है। विवेक रंजन यादव को प्रदेश सचिव बनाये जाने पर सपा के जिलाध्यक्ष सहित अन्य नेताओ और पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नव नियुक्त प्रदेश सचिव बबलू यादव को बधाई ज्ञापित किया है। 

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

जौनपुर में लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 21 केंद्रों पर 10 हजार अभ्यर्थियों की होगी कड़ी निगरानी

बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर पर चला परिवहन विभाग का चाबुक, 5 वाहनों का चालान

डीएम सैमुअल पॉल सख्त, लंबित मामलों व भुगतान में देरी पर जताई नाराजगी