सपा की महिला सभा कमेंटी घोषित, इन महिलाओ पर अखिलेश ने जताया भरोसा

 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समाजवादी महिला सभा उत्तर प्रदेश की 51 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी है। पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा प्रदेश अध्यक्ष अयोध्या और जरीना उस्मानी लखनऊ, रचना कोरी अमेठी, नीता सचान कानपुर व राजदेवी चौधरी गाजियाबाद को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। मीरा यादव प्रमुख महासचिव मधुबन मऊ, प्रियंका त्रिपाठी कोषाध्यक्ष लखनऊ नामित की गई हैं। समाजवादी महिला सभा में 19 सचिव व 25 सदस्य भी नामित किए गए हैं। इसके अलावा 16 विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किए गए हैं।
सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कार्यकारिणी में धर्मवीर डबास, शोभनाथ यादव, शिवमूर्ति सिंह राना, राजेश विश्वकर्मा, डा. एसपी सिंह कुशवाहा, रूकमणि निषाद व इजहारूल हसन को प्रदेश सचिव बनाया है। हाजी मो. जमा खां व डा. शालिनी राकेश को कार्यकारिणी में प्रदेश सदस्य बनाया गया है। रूहुल इस्लाम व फरहाना को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरि ने दानिश हाशमी को प्रदेश सचिव बनाया है।

Comments

Popular posts from this blog

मदरसा अरबिया रियाजुल उलूम में 13 बच्चों की हुई दस्तारबंदी

जौनपुर को जाम से राहत: बदलापुर पड़ाव–तूतिपुर के बीच पीपे का पुल जनता को समर्पित

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह का सख्त रुख—पुलिस कार्यालय की हर शाखा का किया औचक निरीक्षण, लंबित कार्यों पर जताई नाराज़गी