देश की एकता अखंडता बहुत बड़ा योगदान रहा डाॅ राजेन्द्र प्रसाद जी का- गिरीश चन्द्र यादव


जौनपुर। दीवानी स्थित दीवानी बार सभागार में अधिवक्ता दिवस एवं डॉ राजेंद्र प्रसाद जन्मदिन दिवस के अवसर पर 14 वरिष्ठ अधिवक्ता को  सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आवास एवं शहरी नियोजन राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि डॉ राजेंद्र प्रसाद जी देश की एकता, अखंडता में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है। डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद जी को कौन नहीं जानता? वह अधिवक्ता के रूप में अपनी अलग ही छाप छोड़े हैं। उन्होंने कहा कि एक लंबे समय तक जो गरीब, असहाय लोगों को न्याय दिलाने का कार्य किया है । आज उनके जन्म दिन पर जनपद के 14 अधिवक्ता को सम्मानित किया गया और  गोमती नदी पर घाट बनवाने की प्रक्रिया को चालू करवाया गया। पर्यटन का क्षेत्र जनपद का ड्रीम प्रोजेक्ट है जिसके लिए पर्यटन विभाग के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनपद में पहले एक अंत्येष्टि स्थल हुआ करता था परन्तु अब लगभग 07 स्थानों पर अंत्येष्टि स्वीकृत करवाया गया है। प्रधानमंत्री आवास के अंतर्गत  लोगों के पक्के मकान बनवाये जा रहे है और अंत्योदय योजना के अंतर्गत हमारी सरकार ने नि:शुल्क अनाज उपलब्ध कराया साथ ही  कोरोना महामारी को रोकने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न प्रयास किए गए जिसके कारण आज उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामले न के बराबर है।

Comments

Popular posts from this blog

*जौनपुर में PNG गैस पाइपलाइन खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी में फंसे मजदूर, 30 फीट गहरे गड्ढे में हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक की तलाश जारी*

पीयू को भारत सरकार से मिला प्रशस्ति-पत्र ,कुलपति के मार्गदर्शन में मिली बड़ी उपलब्धि

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत निर्वाचक नामावलियों का हुआ अंतिम प्रकाशन