जिला जज एवं डीएम ने जेल का निरीक्षण कर दिया यह आदेश


जौनपुर। जनपद न्यायाधीश मदनपाल सिंह एवं जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा जिला जेल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कैदियों से जेल के द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। कोरोना महामारी के मद्देनजर जेल में स्वास्थ्य व सुरक्षा व्यवस्था, कैदियों के खान-पान भोजनालय, साफ-सफाई की जानकारी ली।
 मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि नियमित रूप से हेल्थ चेकअप कैम्प लगाए जाएं। जेल में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए एवं शत-प्रतिशत कोविड टीकाकरण की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ लक्ष्मी, अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह, जेल अधीक्षक सहित अन्य उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

कुंवर अनुपम सिंह बने जौनपुर के नए पुलिस अधीक्षक

*जौनपुर: कोतवाली पुलिस टीम ने थाना गेट के पास दो-पक्षों की महिलाओं द्वारा वाद-विवाद व मारपीट करने वाली 10 महिलाओं को किया गिरफ्तार,*

शिक्षक और अधिकारियों ने सीखी एआई की बारीकियां ,पूर्वांचल विश्वविद्यालय में 'एआई मंथन' का विस्तार