राजनीति में चौधरी चरण सिंह व्यक्ति ही नहीं बल्कि एक विचारधारा रहे - विवेक रंजन यादव


जौनपुर । किसानों के आदर्श , पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 119 वीं जयंती पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्हें किसानों का मसीहा बताते हुए इस दिशा में किए गए उनके प्रयासों की विस्तार से चर्चा की।
बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव विवेक रंजन यादव के नेतृत्व में सिंचाई विभाग के डाकबंगले में स्तिथ चौधरी चरण सिंह के मूर्ति  पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। सपा के प्रदेश सचिव विवेक रंजन यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह सिर्फ़ एक राजनीतिज्ञ, एक किसान नेता, एक पार्टी के अध्यक्ष और एक भूतपूर्व प्रधानमंत्री का नाम ही नहीं था, चरण सिंह एक विचारधारा का भी नाम था।
चरण सिंह की राजनीति में कोई दुराव या कोई कपट नहीं था, बल्कि जो उन्हें अच्छा लगता था, उसे वो ताल ठोक कर अच्छा कहते थे, और जो उन्हें बुरा लगता था, उसे कहने में उन्होंने कोई गुरेज़ भी नहीं किया।
सपा प्रदेश सचिव विवेक रंजन ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में जहां बजट की 75 प्रतिशत राशि गांव-गरीब और खेती के लिए रखी थी वहीं कर्जमाफी, मुफ्त सिंचाई, फसल बीमा तथा पेंशन की सुविधा भी किसानों को दी थी। जिला मुख्यालयों को जोड़ने के लिए फोरलेन सड़कों के साथ मंडियों की स्थापना की गई थी। खाद, बीज, कीटनाशक की उपलब्धता आसान की थी। डेयरी और मत्स्य उद्योग को प्रोत्साहित किया।
विजय सिंह बागी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने अपना जीवन देश की आजादी और किसानों के हक की लड़ाई में गुजार दिया। उन्होंने जमींदारी प्रथा को खत्म किया। मौजूदा केंद्र सरकार किसानों छात्रों और बेरोजगारों के आंदोलन को कुचलने का प्रयास कर रही है।
राष्ट्रीय लोकदल के नेता राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा
किसानों के दुख-दर्द को समर्पित रही चौधरी चरण सिंह की जिंदग। चौधरी चरण सिंह अंतिम सांस तक लड़ते रहे लड़ाई किसानों की लड़ाई।
इस मौके पर विजय सिंह बागी, मनोज कुमार मौर्य, डीआर यादव एडवोकेट, डॉक्टर सत्येंद्र सिंह, अशोक प्रधान,सपा महिला सभा जिला  अध्यक्ष मालती निषाद , रजनीश मिश्रा, गुड्डू सोनकर, शैलेश यदुवंशी आदि लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा ने जारी की दूसरी सूची जानें किसे कहां से लड़ा रही है चुनाव देखे सूची

यूपी में सात चरण में मतदान, जानें किस चरण में कौन सीट का होगा मतदान

भीषण हादसा: स्कॉर्पियो ने बाइक सवार तीन को रौदा, घटनास्थल पर तीनो की मौत