किसानों की लड़ाई देश का लोकतंत्र बचाने की है, इसमें युवाओ की है अहम भूमिका - योगेंद्र यादव

जौनपुर। श्री बलराम यादव जनसेवा इंटर कॉलेज कलीचाबाद में जय किसान आंदोलन
संवाद कार्यक्रम देश के बिभिन्न राज्यो और प्रदेश के जनपदो से आये प्रतिनिधियों ने भाग लेकर किसानो से संवाद किया। संवाद कार्यक्रम में जय किसान आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आविक साहा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक लाम्बा, प्रदेश अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार, जौनपुर जिलाध्यक्ष अश्वनी कुमार यादव व अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे। संवाद की शुरूआत करते हुए विद्यालय के प्राचार्य सूर्यनाथ यादव और प्रबंधक रमेश चंद्र यादव ने अतिथियों का स्वागत कर किया। 

संवाद कार्यक्रम को जय किसान आंदोलन के संस्थापक योगेंद्र यादव ने कॉल के माध्यम से सम्बोधित किया।अपने सम्बोधन में योगेंद्र यादव ने कहा, "किसान आंदोलन केवल किसानी बचाने की लड़ाई नहीं है; यह लोकतंत्र बचाने की भी लड़ाई है और इसमें युवाओं की बड़ी अहम भूमिका है।" 

सभा को सम्बोधित करते हुए जय किसान आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आविक साहा ने बताया कि कैसे किसान आंदोलन देश की संप्रभुता बचाने की लड़ाई है। देश के युवाओं को आगे बढ़कर इस लड़ाई में शामिल होना होगा।"

जय किसान आंदोलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक लाम्बा ने कहा कि शिक्षा समानता का सबसे बड़ा हथियार है और इस वजह से शिक्षित युवाओं की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि वो अपने समय के महत्वपूर्ण सवालों पर हो रहे संघर्ष के साथ जुड़ें।

विद्यालय के प्राचार्य सूर्यनाथ यादव ने जय किसान आंदोलन के प्रतिनिधियों का अभिवादन किया और विद्यार्थियों को किसान आंदोलन पर विस्तृत जानकारी दी। जय किसान आंदोलन 13 राज्यों में सक्रिय है और अपने स्थापना काल से ही विभिन्न माध्यमों से किसानों की आवाज को बुलंद करता रहा है।


Comments

Popular posts from this blog

भाजपा ने फिर जारी की 111 लोक सभा क्षेत्रो के प्रत्याशियो की सूची, देखें

बसपा ने जारी किया 16 प्रत्याशीयों की सूची जानें कौन कहां से लड़ेगा लोकसभा का चुनाव

जौनपुर मूल के इस व्यापारी को उठा ले गए बदमाश,'जिंदा चाहिए तो 50 लाख भेजो',पुलिस ने रचा चक्रव्यूह और धर लिया