चाकू की नोक पर चाचा ने मासूम भतीजी की लूटी आबरू, आरोपी गिरफ्तार गया जेल


एक बार फिर उत्तर प्रदेश के जनपद सोनभद्र से रिश्ते को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। बीते शनिवार को यहां एक चाचा ने 9 वर्षीय मासूम को चाकू दिखाकर दुष्कर्म किया है। बताया जा रहा है की आरोपी चाचा बच्ची का पड़ोसी है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार के लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। चाचा ने किया बच्ची से दुष्कर्म जानकारी के मुताबिक, आरोपी चाचा ने बच्ची को खाना खाने और बर्तन धुलवाने के बहाने अपने घर ले गया, जहां आरोपी ने चाकू के दाम से मासूम के साथ दुष्कर्म किया। जब इस घटना ने की जानकारी बच्ची की मां को हुई, तो तुरंत परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी, लेकिन पुलिस ने तात्कालिक तौर पर मामले का संज्ञान नहीं लिया। इसके बाद बच्ची की मां उसे लेकर अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने पुलिस केस होने की बात कहकर चिकित्सकीय परीक्षण से इंकार कर दिया।
सोशल मीडिया पर कथित तौर पर वीडियो वायरल होने के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने पीड़िता की मां के तहरीर के आधार पर आज रविवार को मामला दर्ज कर लिया। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने संबंधित गांव में दबिश देकर आरोपी को हिरासत में भी ले लिया है, जिससे पूछताछ जारी है। पुलिस कर रही मामले की जांच गांव के लोगों का कहना है कि आरोपी पहले से आपराधिक प्रवृत्ति का रहा है, लेकिन वह इस तरह का अपराध कर बैठेगा? यह किसी ने सोचा भी नहीं था। परिवार वालों का कहना है कि जिस तरह से नौ वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म जैसा जघन्य अपराध किया गया है। उसके लिए जब तक आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा नहीं मिल जाती तब तक उन्हें सुकून नहीं मिलेगा। उधर, प्रभारी निरीक्षक राबर्ट्सगंज सीताराम मिश्रा ने कहा कि मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

Comments

Popular posts from this blog

गभीरन बाजार में परीक्षा देकर लौट रहे छात्र पर हमला, एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज

ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली ख़ामेनेई के निधन की खबर पर जौनपुर में उबाल, एसपी कार्यालय तक पहुंचा विरोध

जफराबाद नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ.सरफराज़ खान पर दबंगों द्वारा किया गया जान लेवा हमला