पत्रकार मधुकर तिवारी को मातृ शोक, शुभ चिन्तक हुए गमजदा


जौनपुर। वरिष्ठ पत्रकार डा मधुकर तिवारी की माता 77 वर्षिया श्रीमती शैल कुमारी तिवारी का आज सायंकाल हृदयाघात के चलते निधन हो गया है। मिली खबर के अनुसार वह लम्बे समय से बीमार चल रही थी परिजन उपचार करा रहे थे आज अचानक अपने निज आवास पर गोलोक वासी हो गयी। 
श्रीमती शैल कुमारी के निधन की खबर वायरल होते ही मीडिया के लोगो सहित समाज सेवियों शुभ चिन्तको और परिवार में शोक छा गया। श्री तिवारी के आवास पर शोक व्यक्त करने वालो का तांता लगा रहा। पत्रकार, समाज सेवी शिक्षक राजनैतिक सहित बड़ी संख्या लोग शोक व्यक्त करने पहुंचे थे। उनकी अन्तेष्टि राम घाट पर 11 जनवरी को सुबह होगी। 

Comments

Popular posts from this blog

*पंचायत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 10 जून से निरीक्षण के लिए उपलब्ध*

प्रेमिका से शादी के लिए टावर पर चढ़ा युवक, साढ़े तीन घण्टे बाद उतरा

डीएम को प्रदर्शनी में दिखीं खामियां, झूलों की पीडब्ल्यूडी जांच और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश