अनुमोदित शोध निर्देशक अपना विवरण 15 अप्रैल तक आनलाइन दें : कुलसचिव


जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध समस्त राजकीय एवं अनुदानित महाविद्यालयों में शोध निर्देशकों के रूप में अनुमोदित नियमित शिक्षकों से संबंधित डाटा उपलब्ध कराने हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। इसके आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मार्च 2022 निर्धारित की गई थी। इसे पुन: बढ़ाते हुए 15 अप्रैल 2022 किया गया है। यह जानकारी विश्वविद्यालय के कुलसचिव महेंद्र ‌कुमार ने‌ जारी कार्यालय आदेश में दी है। उन्होंने कहा कि पूर्व अनुमोदित शोध निर्देशकों द्वारा कोई भी ऑफलाइन विवरण स्वीकार नहीं किया जाएगा और 15 अप्रैल के बाद कोई भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस,सभी आरोपी दोषमुक्त

साहूकार के चंगुल से मुक्त हुआ दिव्यांग वृद्ध, लौटे गहने

सुबह-सुबह मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी, पहचान के बाद जांच में जुटी पुलिस