केराकत स्थित सोहनी गांव के खेत में मिली लाश की हुई शिनाख्त, जानें किसकी हुई हत्या


जौनपुर। जनपद के थाना केराकत क्षेत्र स्थित ग्राम सोहनी में गेहूं के खेत में हत्या कर अधजली स्थित में मिली लाश की शिनाख्त बृजेश कुमार पटेल पुत्र चन्द्र मोहन पटेल उम्र 40 वर्ष निवासी पहाड़िया जनपद वाराणसी के रूप में हो गयी। मृतक की शिनाख्त होते ही परिवार एवं पहाड़िया बाजार में कोहराम मच गया है। बाजार के व्यापारियों ने दुकान बंद कर शोक व्यक्त करते हुए तत्काल हत्यारो के गिरफ्तारी की मांग भी किया है। 
मिली खबर के अनुसार मृतक बृजेश कुमार पटेल कपड़े का व्यवसायी था 20 मार्च  रविवार को रात में दुकान बंद कर घर लौटा और वाहन लेकर किसी से मिलने के लिए निकला और फिर घर नहीं लौट सका और उसकी लाश जौनपुर के थाना केराकत स्थित सोहनी गांव में एक गेहूँ के खेत में 21 मार्च को सुबह मिली। हत्यारे हत्या करने के बाद लाश फेंक कर भाग निकले है। पहाड़िया के व्यापारियों ने जल्द हत्यारो को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे है। 

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय जनता पार्टी जौनपुर मण्डल स्तर पर मनायेगी बलिदान दिवस: पुष्पराज सिंह

हीट वेव को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने जनपदवासियों से की सतर्क रहने की अपील

अधिवक्ताओं पर अत्याचार के खिलाफ आगे आया लोक शक्ति उद्योग व्यापार मण्डल