डबल इंजन के सरकार की उल्टी गिनती शुरू पहले लखनऊ फिर दिल्ली सीज होगी - सचिन पायलट

 

जौनपुर। यूपी विधान सभा चुनाव के लिए सातवें चरण के लिए हो रहे चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी नदीम जावेद के पक्ष में प्रचार करने जौनपुर आये कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्ण और सचिन पायलट ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार के दोनों इंजन फेल होंगे। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश का मुख्य चेहरा प्रियंका गांधी हैं।
भाजपा के प्रति तल्ख टिप्पणी करते हुए मीडिया से बातचीत में सचिन पायलट ने भाजपा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सीज होने जा रही है। पहला इंजन लखनऊ में तो दूसरा दिल्ली में सीज होगा। बीजेपी की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। डबल इंजन की सरकार ने डबल तरीके से जनता को परेशान किया है।महंगाई, बेरोजगारी और अपराध लगातार बढ़ रहे हैं।
सचिन पायलट ने कहा कि बीजेपी की सरकार ने 5 साल तक जनता को परेशान किया है। बेटियों की अस्मिता के साथ खिलवाड़ किया गया है। छात्रों को रोजगार के नाम पर पीटा गया है। इस दौरान पूरा विपक्ष गायब था। प्रियंका गांधी ने सड़क पर संघर्ष किया है। चुनाव के समय नेता घरों से निकल पड़े लेकिन संघर्ष के समय प्रियंका गांधी सड़कों पर थी। हाथरस जैसी घटनाएं इसका उदाहरण है। उन्होंने कहा कि यूपी का चेहरा प्रियंका गांधी हैं। सचिन पायलट और आचार्य प्रमोद कृष्णन जौनपुर में आज कई जगहों पर जनसभाओ को भी संबोधित किया।

Comments

Popular posts from this blog

21 अप्रैल को जौनपुर पहुंच कर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे बाबू सिंह कुशवाहा, जाने क्या है पूरा कार्यक्रम

तेज रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराई कार तीन के दर्दनाक मौत

हाईस्कूल एवं इन्टर बोर्ड की परीक्षा परिणाम घोषित,जौनपुर के इन सात बच्चो ने टापर सूची में शामिल होकर लहराया परचम