तिरंगे के रंग में 03 हजार शिक्षको ने बनायी भारत के नक्शे की मानव श्रृंखला



जौनपुर।आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम के पहले दिन तिलकधारी सिंह पी.जी कालेज के मैदान में जनपद के सभी विकास खंडों से लगभग 3000 अध्यापकों द्वारा भारत के नक्शे के आकार की मानव श्रृंखला बनाई गई, जिसके लिए समस्त अध्यापकों ने तिरंगे के रंग का ड्रेस पहनकर इस मानव श्रृंखला को सफल बनाने में अपना योगदान दिया तथा इस कार्यक्रम को सफल बनाने में खंड शिक्षा अधिकारी, एस.आर.जी. व ए.आर.पी. द्वारा पूरी तन्मयता से अपना योगदान किया। जनपद के सभी शिक्षक संगठन द्वारा भी कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया।
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वतंत्रता की प्राप्ति अनेक शहीदों के बलिदान के पश्चात हमे प्राप्त हुई है अतः हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है कि शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन करें और हर घर तिरंगा कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाते हुए जन आंदोलन का रूप दे।जिलाधिकारी ने जनपद के सभी अध्यापकों को निर्देश दिया कि गांव के प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराने हेतु प्रेरित किया जाए। जिलाधिकारी द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के पूरी टीम को बधाई दी।
मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के माध्यम से हम अपने पूर्वजों को याद कर रहे हैं अतः इस पावन दिन को यादगार बनाएं।अध्यक्ष आकांक्षा समिति डॉ0 अंकित राज ने कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आधी आबादी की पूरी भागीदारी होनी चाहिए।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल सभी बेसिक शिक्षा के शिक्षकों - शिक्षिकाओं से अपील किया कि 05 लाख बच्चों के कुछ अभिभावकों की उपस्थिति में प्रतिदिन व 15 अगस्त 2022 को सुबह झंडागान एवं तिरंगा अवश्य फहराए।इस अवसर पर आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डॉ0 अंकित राज, जिला विकास अधिकारी बी.बी. सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर पर चला परिवहन विभाग का चाबुक, 5 वाहनों का चालान

जौनपुर में लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 21 केंद्रों पर 10 हजार अभ्यर्थियों की होगी कड़ी निगरानी

*जनपद में साइबर क्राइम सेल/थाना जनपद जौनपुर व थानों की साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 125 गुमशुदा मोबाइल (कीमत करीब बीस लाख रूपये) अब तक कुल 1640 मोबाइल (कीमत करीब 3 करोड़ 28 लाख रुपया) को बरामद कर मोबाइल स्वामियों को किया गया सुपुर्द-*