टीडी पीजी कॉलेज शिक्षक संघ इकाई के चुनाव में डाॅ नरेन्द्र अध्यक्ष और डाॅ राजीव महामंत्री बने


जौनपुर। शिक्षक संघ टीडी पीजी कॉलेज इकाई की पुरानी कमेटी भंग कर नयी कमेटी का चुनाव किया गया। जिसमें सर्वसम्मत से डॉ.नरेन्द्र देव पाठक को अध्यक्ष एवं संयुक्त मंत्री डॉ.राजीव कुमार सिंह को महामंत्री पद पर मनोनीत किया गया। इस अवसर पर नव चयनित पदाधिकारियों को जिला शिक्षक संघ की तरफ से बधाई दी गयी। 
यह चुनाव एक बैठक में किया गया। इस दौरान कार्यकारिणी के गठन के लिए सदन में प्रस्ताव डॉ. धर्मेंद्र सिंह रसायन शास्त्र के एवं डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने लोगों के सामने प्रस्तुत किया। आभार डॉ. प्रदीप सिंह जिला अध्यक्ष शिक्षक संघ जौनपुर ने दिया। बैठक में वीर बहादुर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह, महामंत्री डॉ. राहुल सिंह डॉ.ओ पी सिंह, डॉक्टर आर्यन ओझा डॉक्टर सत्य प्रकाश सिंह डॉ.राजकुमार यादव, डॉ नीतू सिंह डॉ वंदना दुबे पद्माक्षी सिंह डॉक्टर आशिया परवीन, डॉ अशेष कुमार, डॉ.पंकज गौतम,डॉक्टर विजय लक्ष्मी डॉक्टर संतोष सिंह डॉक्टर शैलेंद्र सिंह बाद डॉक्टर शैलेंद्र सिंह डॉक्टर राजीव कुमार सिंह डॉ. राजीव रतन सिंह डॉ. हरिओम त्रिपाठी डॉ. महेंद्र कुमार त्रिपाठी डॉ. राजदेव देव दुबे आदि बड़ी संख्या में कालेज के शिक्षक गण उपस्थित रहे और नव चयनित पदाधिकारियों को बधाई ज्ञापित किया।

Comments

Popular posts from this blog

धनंजय सिंह को जौनपुर की जेल से बरेली भेजने की असली कहांनी क्या है,जानिए क्या है असली खेल

धनंजय की जमानत के मामले में फैसला सुरक्षित, अगले सप्ताह आयेगा निर्णय

धनंजय सिंह को जौनपुर जेल से बरेली जेल भेजा गया