जब महिला ने पुलिस के समक्ष कहा वह दो पतियों में किसी के साथ नहीं रहेगी,फिर जानें क्या हुआ


यूपी में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। इस नजारे को जिसने भी सुना और देखा वह भी चकरा गया। दरअसल एक महिला अपने दो पतियों के साथ पंचायत कराने थाने पहुंची थी। महिला के साथ उसके तीन बच्चे थे। महिला और उसके बच्चों को देखकर पुलिस एक बार तो हैरान रह गई। महिला की बात सुनकर एक बार तो पुलिस को भी सिर चकरा गया। पुलिस को महिला की पंचायत करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। महिला अब दोनों में से किसी पति संग नहीं रहना चाहती है।
बताया जा रहा है कि कानपुर देहात निवासी युवती की शादी उसके सौतेले पिता ने थाना ठठिया निवासी एक उम्र दराज व्यक्ति से कर दी। उस शादी होने से युवती खुश नहीं थी। समय के साथ महिला को उससे दो संतानें हो गईं। इसके बाद महिला की नजदीकी उसकी ससुराल के एक युवक से हो गई। महिला ने अपने पहले पति के होते हुए उस युवक संग कोर्ट में शादी कर ली। उसके बाद उसके दूसरे पति से भी एक संतान हुई।

महिला का पहला पति थाना क्षेत्र के एक गांव में स्कूल में चपरासी की नौकरी करता है। उसके दोनों बच्चे भी पढ़ते हैं। महिला के पहले पति ने फोन करके पत्नी को अपने बच्चों को देखने के लिए बुलाया। महिला जब स्कूल पहुंची तो वहां उसका दूसरा पति आ धमका और जबरदस्ती कर महिला को ले जाने लगा। इतने में महिला के दोनों पतियों के बीच तकरार हो गई। पुलिस को सूचना मिलने पर उसके दोनों पतियों को थाने ले गई। इसके बाद महिला अपने तीन बच्चों के साथ थाने पहुंची, लेकिन महिला दोनों पति में से किसी के साथ रहने को राजी नहीं हुई।
पतियों को छोड़ भाई संग उसके घर गई महिला
पुलिस ने जब महिला से उसकी इच्छा पूछी तो महिला ने अपने बच्चों के साथ मायके जाने की इच्छा जाहिर की। शनिवार देर शाम एसआई तुलाराम ने बताया कि तीनों पक्ष के बीच कोई सुलह नहीं हो सका। ऐसे में महिला को उसकी मर्जी के मुताबिक उसके भाई के साथ भेज दिया गया है। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

थाना बदलापुर: घूस लेते दरोगा पकड़या, हुआ निलंबित फिर मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

भोजपुरी अभिनेत्री की आत्महत्या के लिए जानें कौन है जिम्मेदार इस स्टार के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

यूपी में देर रात 6 आइएएस और 8 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, देखें किसको कहां मिली जिम्‍मेदारी