शोक में अधिवक्ता गण दीवानी न्यायालय के वकील चन्द्र भूषण उपाध्याय मुन्ना का हृदयाघात से हुआ निधन


जौनपुर। दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता चन्द्र भूषण उपाध्याय उर्फ मुन्ना का आज लम्बी बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन की खबर वायरल होते ही शुभ चिन्तको सहित परिवार में शोक छा गया है। 
मिली खबर के अनुसार विगत तीन दिन पहले दीवानी न्यायालय परिसर में ही उनको हृदयाघात हुआ था आशिर्वाद हास्पिटल के चिकित्सक डाॅ वी एस उपाध्याय द्वारा प्राथमिक उपचार कराने के पश्चात परिजन मुन्ना को दिल्ली उपचार के लिए ले गये थे। जहां पर आज दिन में बाद दोपहर उनका निधन हो गया। खबर है कि उनका शव 2 अक्टूबर को सुबह उनके शहरी आवास जज कालोनी आ सकेगा।
यहां बता दे कि चन्द्र भूषण उपाध्याय मूलत: थाना बक्शा क्षेत्र के निवासी है।ये स्व पंडित मुरलीधर उपाध्याय के इकलौते पुत्र थे। और शहरी आवास पर रहते हुए दीवानी न्यायालय में वकालत कर रहे थे। बता दे कि मुन्ना सहा शासकीय अधिवक्ता फौजदारी भी रह चुके है। इनके निधन की खबर आते ही शुभ चिन्तको में मातमी सन्नाटा छा गया है। बड़ी तादाद में उनके शहरी आवास पर पहुंचकर शोक व्यक्त करने लगे है।

Comments

Popular posts from this blog

धनंजय की जमानत के मामले में फैसला सुरक्षित, अगले सप्ताह आयेगा निर्णय

जानिए डीएम जौनपुर ने आखिर 25 मई को अवकाश क्यो घोषित किया

मुख्तार की मौत का मामला पहुंच रहा है ठंडे बस्ते में,आ गई बिसरा की जांच रिपोर्ट,जानें जांच रिपोर्ट में क्या है