पूर्व राज्यपाल एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता केसरी नाथ त्रिपाठी हुए घायल,उपचार जारी, जानें कारण



पूर्व राज्यपाल एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता केसरीनाथ त्रिपाठी बाथरूम में फिसल गए। इस वजह से उनके दाहिने कंधे में फैक्चर हो गया है। उनके नजदीकी लोगों की जब यह खबर मिली तो सभी उनके आवास पर पहुंच गए। उधर डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। इस बारे में केसरीनाथ त्रिपाठी का कहना है वह नहाने गए थे तभी और उनका पैर फिसल गया। उन्होंने कहा कि वह भी घर पर ही आराम कर रहे हैं इस वजह से अभी आम लोगों से ज्यादा मुलाकात नही कर रहे।

Comments