जौनपुर मूल की निवासी इस महिला सिपाही ने आखिर आग से जलकर क्यों किया आत्महत्या




जौनपुर। सोनभद्र जिले के चुर्क पुलिस लाइन में तैनात महिला सिपाही ने खुद पर तेल उड़ेल कर आग लगा ली। उसे जिला अस्पताल से डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। पति से विवाद को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है। घटना शुक्रवार देर रात की है। पुलिस छानबीन कर रही है।
जौनपुर जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र निवासी कांस्टेबल दीपा यादव (24) पुलिस लाइन से कुछ दूरी पर किराए का कमरा लेकर अपनी मां के साथ रहती थी। उसका पति अखिलेश यादव भी पुलिस विभाग में कांस्टेबल है। उसकी तैनाती उन्नाव जिले में है। दीपा यादव का पति से विवाद चल रहा है।
शुक्रवार रात दोनों में फोन पर बातचीत हुई। फोन कटते ही दीपा यादव ने खुद को आग लगा ली। मां के शोर मचाने पर पहुंचे आसपास के लोगों ने दीपा को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां प्रारंभिक उपचार के बाद उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान उसकी जीवन लीला ही खत्म होने की खबर है।
सीओ सिटी राहुल पांडेय, कोतवाल बालमुकुंद मिश्र, चुर्क चौकी प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने जिला अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। एएसपी मुख्यालय कालू सिंह ने बताया कि दीपा का पति से कुछ वर्षों से विवाद चल रहा है। वह पति से अलग रह रही है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के द्वारा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परिषदीय बोर्ड परीक्षा -2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल विहीन संपादित कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ई-डिस्ट्रिक्ट सेल का औचक निरीक्षण किया गया।

जौनपुर: वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी को गई एसओजी टीम पर पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल

*कलश यात्रा के दौरान चैन चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार*