यूपी में अगले दो दिनों तक आंधी-बारिश की चेतावनी, कई जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी


मौसम विभाग ने यूपी में अगले दो दिनों में आंधी व बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने जारी किए गए येलो अलर्ट में पूर्वांचल के कुछ जनपदो सहित श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच व आसपास के जिलों को शामिल किया है।यहां पर 30 से 40 किमी. प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने, बारिश और बिजली चमकने की चेतावनी जारी की है। 
वहीं शाम को जारी बुलेटिन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 16 और 17 मई को धूल भरी तेज हवाएं चलने के आसार जताए हैं। साथ ही प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई है।

Comments

Popular posts from this blog

जमीन की गलत हुई पैमाइश तो श्रीप्रकाश ने टावर से लगा दी छलांग ,हुई मौत

स्कूल परिसर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, गांव में सनसनी

ईद-उल-अजहा : डीएम बोले- नई परंपरा नहीं, अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर