धूमधाम से मनाया गया समाज सेवी और नेता जय प्रकाश सिंह का जन्म दिवस, बधाईयों का लगा तांता

जौनपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं समाज सेवी जय प्रकाश सिंह का आज 11 जुलाई को 68 वां जन्म दिवस रोडवेज मंच के तत्वावधान में पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में धूमधाम के साथ जनपद के बुद्धजीवी जनो ने मनाया। जिसमें पत्रकार, शिक्षक,एडवोकेट,राजनैतिक, व्यवसायी आदि सभी लोग शामिल रहे। 
जन्म दिन मनाने वालों ने श्री सिंह को दीर्घायु होने की कामना किया ।साथ ही इस अवसर पर उन्हे पुष्प गुच्छ देकर तथा माल्यार्पण कर उनका हार्दिक अभिनन्दन भी किया है। श्री सिंह एक समाज सेवी के रूप जहां जाने जाते है वहीं पर राजनैतिक क्षेत्र में उनकी अच्छी साख है। अपने जीवन काल में जब से जन सेवा का ब्रत लिया है तभी से खुद को भारतीय जनता पार्टी से जोड़कर रखा है।
श्री सिंह के अन्दर जन सेवा का जो भाव विद्यमान हो वह जनपद में अद्वितीय माना जाता है।
उनके जन्म दिन पर पूर्व विधायक के अलांवा पत्रकारो में जौनपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष कपिल देव मौर्य सहित वरिष्ठ पत्रकार लोलारक दुबे और उदय प्रताप सिंह, श्रीकान्त सोलंकी, विनोद सिंह, गिरीश सिंह पप्पू, सुजीत सिंह, संजय सिंह, संजय पाठक, मुन्ना हाजी,पिन्टू श्रीवास्तव, महेन्द्र यादव, मनीष श्रीवास्तव, रविंद्र कुमार सिंह, कांग्रेस नेता राजेश सिंह, सुधीर सिंह, विकास सिंह, कांग्रेस नेता धर्मेंद्र सिंह, शशीकांत सिंह सरोज सिंह, शैलेंद्र सिंह महामंत्री पूर्वाचल विश्व विद्यालय शिक्षक संघ बृजेश तिवारी एडवोकेट, ब्रम्हेश शुक्ला, विनोद सिंह, बच्चा सिंह एडवोकेट, अजय सिंह आदि बड़ी संख्या में शुभ चिन्तको ने महान समाज सेवी जेपी सिंह के जन्म दिन पर उनका हार्दिक अभिनन्दन करते हुए दीर्घ जीवी होने की कामना किया है।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर संसदीय सीट पर टिकट परिवर्तन की अफवाह पर बसपा के मंडल क्वार्डिनेटर की दो टुक,मतदाता अफवाहो से बचे

लोकसभा चुनावः बसपा का टिकट बदला श्रीकला धनंजय सिंह हटी,श्याम सिंह यादव चुनावी मैदान में,निकलने लगे है राजनैतिक मायने

जौनपुर संसदीय क्षेत्र में 12 मछलीशहर मे एक पर्चा हुआ निरस्त