नईगंज रेलवे क्रासिंग पर जल्द शुरू होगा ओवर ब्रिज का निर्माण, काम के टेन्डर की प्रक्रिया हुई पूरी

जौनपुर। अब प्रयागराज की यात्रा करने वालो को नईगंज के पास स्थित रेलवे क्रासिंग की समस्या से जल्दी ही छुटकारा मिल जायेगा 
क्योंकि यहां पर ओवरब्रिज बनाने के लिए शासन स्तर से वित्तीय व प्रशासकीय स्वीकृति मिलने के बाद शासन स्तर से निविदा आमंत्रित करके प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसका कार्य दिल्ली की एक फर्म को दिए जाने के पश्चात अब उसका बांड बनाया जा रहा है। सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो अगस्त 23  तक कार्य शुरू हो जाएगा।
बता दें नईगंज रेलवे क्रासिंग जो सीहीपुर में स्थित है पर ओवरब्रिज बनाने के लिए लंबे समय से मांग चल रही है। यहां पर हर 20 मिनट पर क्रासिंग बंद होने पर लोगों का घंटों समय बर्बाद होता है। समय-समय जन प्रतिनिधियों की तरफ से शासन स्तर पर पत्राचार भी किया गया। प्रदेश सरकार राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार खेल एवं युवा कल्याण गिरीशचंद्र यादव ने भी मीडिया के लोगो से वार्ता के दौरान यहां पर ओवरब्रिज पर स्वीकृत की बात कही थी। इसके लिए पूर्व में ही ओवरब्रिज बनाने के लिए मंजूरी मिली है। इसमें 27 फरवरी को वित्तीय व प्रशासकीय स्वीकृत प्राप्त हो चुकी है। यह ओवरब्रिज 713.58 मीटर लंबा बनाया जाएगा। यह ओवरब्रिज की कुल लागत 92 करोड़ 22 लाख 84 हजार की लागत से तैयार होगा। इसका टेंडर हो चुका है, यह कार्य पी एंड आर इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड रोहनी दिल्ली की फर्म को मिला है।
उप परियोजना प्रबंधक सेतु निगम संजय कुमार के अनुसार जफराबाद-सुल्तानपुर -लखनऊ रेल सेक्शन पर स्थित  नईगंज क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनाने के लिए वित्तीय व प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हो गई है। इसका टेंडर भी कराया जा चुका है। दिल्ली की फर्म पी एंड आर इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड रोहिनी को काम मिला है। बांड बनाने की प्रक्रिया चल रही है।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर संसदीय सीट पर टिकट परिवर्तन की अफवाह पर बसपा के मंडल क्वार्डिनेटर की दो टुक,मतदाता अफवाहो से बचे

लोकसभा चुनावः बसपा का टिकट बदला श्रीकला धनंजय सिंह हटी,श्याम सिंह यादव चुनावी मैदान में,निकलने लगे है राजनैतिक मायने

जौनपुर संसदीय क्षेत्र में 12 मछलीशहर मे एक पर्चा हुआ निरस्त